बाइक चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, चार मोटरसाइकिल बरामद

बाइक चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, चार मोटरसाइकिल बरामद



सहतवार (बलिया)। जनपद में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं से जिले की जनता काफी परेशान है। जनपद में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं से  पुलिस की कार्य शैली पर भी सवालिया निशान  उठ रहे है। इसी कड़ी में सहतवार पुलिस ने मुखिबर की सूचना पर सहतवार- रजौली मार्ग पर दुजादेवी चौराहे के पास से रविवार की रात बाइक चोर गिरोह के एक सदस्यों को पकड़ लिया।  ये गिरोह जनपद के साथ कई जनपदों में मोटर साईकिल लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओ मे जेल भेज दिया।

 बताया जा रहा है कि क्षेत्र के दुजाँ देवी चौराहे पर रविवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य चोरी की मोटर साइकिल लेकर सहतवार से रजौली की ओर जा रहे है।इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सहतवार एसएचओ हरि राम मौर्या चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिहअपने हमराहियों के साथ पहले से पहुच चेकिंग कर रहे थे।पुलिस को देख एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग भागने लगे।पुलिस ने उसका पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाते हुये भागने में कामयाब रहा । पुछ ताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम मुकेश कुमार सिंह पुत्र सर्वेश सिंह निवासी बिनहा थाना सहतवार बलिया तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम दीपक सिंह पुत्र शिवानन्द सिंह निवासी गोंहिया छपरा थाना बैरिया बताया ।पुलिसिया पुछ ताछ पर युवक के पास की बाइक चोरी की निकली।जिसे वे चौसठ बंधा पर एक व्यक्ति को बेचने जा रहे थे।मुकेश की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के पीछे बगीचे से तीन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की । पुलिस इस गिरोह के अन्य लोगो की तलाश कर रही है।


रिपोर्ट  श्रीकांत चौबे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट