गाजे बाजे और आतिशबाजी के बीच मनाया जीत का जश्न

गाजे बाजे और आतिशबाजी के बीच  मनाया जीत का जश्न

मनियर/बलिया। प्रचण्ड़ बहुमत के साथ दोबारा केन्द्र में भाजपा सरकार का जनादेश आते ही क्षेत्र में भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई । गुरुवार की देर रात हर हर मोदी के गगनभेदी नारों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जगह-जगह बाजा बजवाते हुए खुब आतिशबाजी की व मिठाईयों के साथ एक दूसरे का मुँह मीठा करवाया। और शुभकामनाएँ भी दी । केन्द्र में नरेन्द्र व सलेमपुर में रविन्द्र के संकल्प को ऐतिहासिक तरीके से दुबारा अंतिम परिणामों में बदलते देखने की खुशी हर पार्टी कार्यकर्ता के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी । जनादेश का स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग ने भी दिल खोलकर स्वागत किया है। उनके अनुसार मतदाताओं ने विकास बनाम जात-पात और धर्म में विकास को प्राथमिकता देते हुए सबका साथ और सबका विकास के साथ कमल पर अपना भरोसा जताया है। उनकी माने तो नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के प्रति जनता के अटूट विश्वास ने प्रदेश में वर्षों से चली आ रही जाति और धर्म की राजनीति पर अब विराम लगाने का संकेत भी दे दिया है।

रिपोर्ट- राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट