मां की अश्लील तस्वीर खींचकर बेटा करने लगा ब्लैकमेल, फिर...

मां की अश्लील तस्वीर खींचकर बेटा करने लगा ब्लैकमेल, फिर...


कोटा। एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां के खिलाफ ऐसी साजिश रची, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। आरोप है कि संपत्ति को अपने नाम कराने के लिए एक बेटे ने मां की अश्लील तस्वीर मोबाइल से खींच ली। फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

राजस्थान के कोटा में शिवपुरा इलाके की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें उनका बेटा संपत्ति के लिए ब्लैकमेल कर रहा है। 75 साल की वृद्ध महिला ने बताया कि उसके बेटे ने संपत्ति विवाद की वजह से अश्लील तस्वीर खींच ली। फिर उसे अपने ही परिवार के लोगों के फोन पर भेजने लगा।

महिला ने बताया कि एक दिन वह पूजा के दौरान अपने घर में हवन कर रही थी तो बेटा चिल्लाने लगा कि आग लग गई। बेटे ने चिल्लाते हुए उसे आग से बचने के लिए कपड़े उतारने को कहा और जैसे ही उसने कपड़े उतारे आरोपी ने तस्वीर खींच ली।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ताराचंद के मुताबिक शिकायत के आधार पर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपने मोबाइल से उस तस्वीर को डिलीट कर दिया था। पुलिस ने तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से उस तस्वीर को फिर से हासिल कर लिया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट