बलिया : पुलिस के हत्थे चढ़ा विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपी

बलिया : पुलिस के हत्थे चढ़ा विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपी

बैरिया, बलिया : न्यायालय के आदेश पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज करने के बाद बैरिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 25 वर्षीय विवाहिता के साथ बलात्कार के आरोपी सोनू मौर्य पुत्र संजय मौर्य (निवासी मधुबनी, बैरिया) को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के निकट से   उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह बिहार भगाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहा था।

एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण में पीड़ित विवाहिता द्वारा धारा 156 (3) के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया था। इसके क्रम में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा धारा 376, 504, 506 आईपीसी के तहत शनिवार को दर्ज किया गया था। आवेदन पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 12 सितंबर व 17 सितंबर को दो बार उक्त युवक ने उसके साथ बलात्कार किया था और ब्लैकमेल भी कर रहा था। एसएचओ ने स्पष्ट किया है कि विवाहिता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक