बलिया : ट्रैक्टर से कुचलकर 10वीं के छात्र की मौत, मचा कोहराम

बलिया : ट्रैक्टर से कुचलकर 10वीं के छात्र की मौत, मचा कोहराम

मझौवां, Ballia : एनएच 31 पर स्थित हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत गायघाट डाक बंगला के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10वीं के एक छात्र की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, बेटे की मौत से मां की तबीयत खराब हो गयी। 

हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट कुआं नम्बर एक निवासी आदित्य (16) पुत्र वीरेंद्र प्रजापति प्रति दिन की शुक्रवार की शाम देवीतर बाजार में कोचिंग करने के बाद घर आ रहा था। गायघाट डाकबंगला से लगभग तीन सौ मीटर पश्चिम एनएच 31 पर टैक्टर की चपेट में आने से आदित्य की मौत हो गई। 

इसी बीच, पहुंचे हल्दी थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इधर यह खबर घर वालों को जैसे ही मिली, घर पर कोहराम मच गया। बेटे की मौत से मां उषा देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

हरेराम यादव

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा