ओह ! बलिया में फिसली युवक की जिन्दगी
On



बैरिया, बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के धतूरीटोला गांव निवासी युवा पेंटर स्वामीनाथ राम (40) पुत्र स्व. रामबिलास राम की मौत बुधवार को मकान की पेंटिंग करते समय बांस की सीढ़ी से गिर कर हो गई। स्वामीनाथ दोकटी थाना क्षेत्र के टोला सेवक राय गांव में किसी के मकान में पेंटिंग का कार्य बांस की सीढ़ी पर चढ़कर कर रहे थे, तभी सीढ़ी फिसल गई। सीढ़ी से गिरकर स्वामीनाथ लहू लुहान हो गये।
अन्य मजदूरों के साथ ग्रामीणों ने उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां जांच में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के चिकित्सकों ने दोकटी थाने पर घटना की सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 22:47:59
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...


Comments