खिलाड़ियों का होगा डोप टेस्ट, नाडा की टीम आज पहुंचेगी लखनऊ

खिलाड़ियों का होगा डोप टेस्ट, नाडा की टीम आज पहुंचेगी लखनऊ

लखनऊ। 67वीं राज्यस्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्धघाटन 01 नवम्बर 2023 को गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज, कुर्सी रोड लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा मंत्री (राज्य- स्वतन्त्र प्रभार) गुलाब देवी के करकमलों से हुआ। उद्धाटन अवसर पर शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव, प्राचार्य, डॉ भीमराव अम्बेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान उत्तर प्रदेश, भगवती सिंह, मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ, प्रदीप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ राकेश पाण्डेय, समेत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक मण्डल और स्पोर्ट्स कालेज से आये हुए 14, 17 एवं 19 वर्षीय आयु वर्ग के एक हजार से अधिक खिलाड़ियों की संख्या मौजूद रही।

इस राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता से उत्तर प्रदेश की विद्यालयी टीमों का भी सलेक्शन किया जाना है, जो स्कूली नेशनल एथलेटिक्स मीट में शिरकत करेगी। इसी बीच खिलाड़ियों की पात्रता में फेरबदल, उनके वैधानिकता और प्रतिबंधित दवाओं के सेवन से सम्बंधित शिकायतें संस्थान को प्राप्त हुई जिसकी गम्भीरता को देखते हुए त्वरित एक्शन लिया गया और डोप मुक्त कम्पटीशन कराने के लिए डोपरोधी एजेंसी नाडा को सूचना भेज दी गयी है।

नाडा की डोपिंग टेस्ट टीम गुरुवार को गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज पहुंचेगी। उसके बाद सभी विजेता खिलाड़ियों के डोप टेस्ट सैम्पल लिए जाएंगे। किसी भी खेल के राज्यस्तरीय आयोजन में पहली बार डोप टेस्ट कराये जाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

 

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली