बलिया सीएमओ ने CHC अधीक्षक के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

बलिया सीएमओ ने CHC अधीक्षक के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

बांसडीह, बलिया : सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बांसडीह के नए अधीक्षक डा. सत्य प्रकाश कुशवाहा को बनाया गया है। इस आशय का पत्र कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया द्वारा पत्र जारी कर तत्काल पदभार ग्रहण कर सूचित करने के लिए निर्देशित किया है। वहीं, चार्ज हस्तांतरित होने का आदेश जारी होने के बाद से ही सामूदायिक स्वास्थ केंद्र पर हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

बताते चले कि शासन द्वारा चार सितम्बर को ही पत्र जारी कर सोनबरसा (बैरिया) में 100 शैय्यायुक्त चिकित्सालय को संचालित करने के लिए जनपद के कई चिकित्साधिकारियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बांसडीह के अधीक्षक डॉ. वेंकटेश मौवार का भी स्थांतरण कर दिया गया था। बाबजूद अधीक्षक बांसडीह डॉ. वेंकटेश मौवार अपने पद पर बने रहे। इस कारण ही बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के अधीक्षक का कार्यभार डॉ. सत्य प्रकाश कुशवाहा को सौंपा गया है।

कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी आदेश में तत्कालिक प्रभाव से डॉ वेंकटेश मौवार अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह को प्रशासनिक आधार पर अधीक्षक के पद पर से हटाते हुए डॉक्टर सत्य प्रकाश कुशवाहा (चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अगऊर) को बांसडीह अधीक्षक के पद पर तत्काल समस्त कार्य संपादित करने के लिए आदेशित किया गया है।

यह भी पढ़े Half Encounter in Ballia : मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पत्र में डॉक्टर सत्य प्रकाश कुशवाहा (चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अगऊर) को निर्देशित किया गया है कि तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह बलिया का समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक चार्ज डॉक्टर वेंकटेश कुमार अधीक्षक से प्राप्त कर प्रभार प्रमाण पत्र प्रतिहस्ताक्षरित के लिए अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। 

यह भी पढ़े बुर्के में आई पत्नी, आशिक मिजाज शिक्षक पति को बीच सड़क पर जमकर धोया; VIDEO वायरल

विजय कुमार गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या