बलिया में बड़ी वारदात : चालक को हथियार दिखा बोलेरो ले उड़े बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

बलिया में बड़ी वारदात : चालक को हथियार दिखा बोलेरो ले उड़े बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

हल्दी, बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगही गांव के समीप गुरुवार को तड़के 04 बजे एक बोलेरो लूटने की सूचना पर हलचल मच गयी। मौके पर पहुंची दोनों हल्दी व बाँसडीह रोड थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित वाहन चालक से पूछताछ की। 

गुरुवार की रात छपरा रेलवे स्टेशन पर छः की संख्या में युवकों ने वहां मौजूद बोलेरो चालक व स्वामी अमरनाथ सिंह (निवासी राजेंद्र नगर से बलिया) से जनपद में हल्दी जाने की बात कर बोलेरो को बुक किये। रास्ते में सब कुछ ठीक था। इस दौरान बदमाशों ने छपरा के एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी में एक हजार का तेल भी डलवाया। बोलेरो जैसे ही अपने गंतव्य के पास हल्दी पहुंची, बदमाशों ने चालक को इधर उधर घुमाना शुरू कर दिया।

बिगही के पास हथियार दिखाकर बदमाशों ने चालक को नीचे उतार दिया। इसके बाद बदमाश गाड़ी लेकर चंपत हो गये। घटना के बाद बदहवास चालक ने डायल 112 पर फोन किया। वहीं, इसकी सूचना प्रसारित होते ही क्षेत्र में हलचल मच गयी। हल्दी व बांसडीहरोड एसओ ने पीड़ित चालक से पूछताछ कर सभी थानों को बोलेरो से संबंधित सूचना दी। लेकिन बदमाशों का कहीं कोई पता नही चला।

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

घटना की तफ्तीश करते हुए बलिया पुलिस टीम छपरा रेलवे स्टेशन पहुचीं और वहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ जिस पेट्रोल पंप पर बोलेरों में तेल लिया गया था, वहां भी पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज की जांच की। इस दौरान बदमाशों द्वारा यूपीआई से तेल का पैसा दिये जाने की जानकारी के बाद पुलिस ने उनके द्वारा किए गए आहरण का भी डिटेल अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बांसडीहरोड राजकपूर सिंह ने बताया कि घटना की तेजी से जांच की जा रही है। जल्द ही बोलेरो बरामद कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

एके भारद्वाज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा