JNCU BALLIA : डॉ. प्रियंका सिंह कुलानुशासक नियुक्त

JNCU BALLIA : डॉ. प्रियंका सिंह कुलानुशासक नियुक्त

Ballia News : कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के आदेशानुक्रम में कुलसचिव एसएल पाल ने डाॅ. प्रियंका सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, समाजशास्त्र विभाग को  जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का नया कुलानुशासक (चीफ प्राक्टर) नियुक्त किया है। डाॅ. प्रियंका की शिक्षा-दीक्षा बीएचयू से हुई है। डाॅ. प्रियंका के पास 11 वर्षों का प्राध्यापकीय अनुभव है। साथ ही आप विभिन्न प्रशासकीय दायित्वों का भी निर्वहन कुशलतापूर्वक करती रही हैं।

पूर्ववर्ती संस्थान दयालबाग शिक्षण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) में आप एनएसएस अधिकारी रहने के बाद अभी जेएनसीयू में विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र के अतिरिक्त आईक्यूएसी की संयोजक भी हैं।डॉ प्रियंका विश्वविद्यालय की विभिन्न समितियों की सदस्य और संयोजक भी हैं। आपके 14 शोधपत्रों और 2 पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है। उनके निर्देशन में कई विद्यार्थियों ने पीएचडी, एम फिल या एमए का शोधकार्य संपन्न किया है।

उन्होंने विभिन्न संगोष्ठियों/ सम्मेलनों में विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान देने के साथ सत्र की अध्यक्षता भी कर चुकी हैं। डॉ प्रियंका की नियुक्ति पर विवि के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों  डाॅ. पुष्पा मिश्रा, डाॅ. अजय चौबे, डॉ विनीत सिंह, डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी, डाॅ. स्मिता, डाॅ. विवेक यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद