बलिया में भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया बूथ सशक्तिकरण अभियान का शुभारम्भ

बलिया में भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया बूथ सशक्तिकरण अभियान का शुभारम्भ

Ballia News : भारतीय जनता पार्टी का बूथ सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत जिलाध्यक्ष संजय यादव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय से किया। अभियान का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत सरकार ने सभी पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के लिए आयुष्मान कार्ड जारी करने का काम शुरू कर दिया है। पात्र लाभार्थी अपने कोटेदार अथवा पंचायत सचिव के माध्यम से यह कार्ड बनवा सकते हैं। गोल्डेन कार्ड आप अपने मोबाइल पर आयुष्मान एप डाउनलोड कर भी जारी कर सकते हैं।

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी विजय बहादुर दूबे ने बूथ सशक्तिकरण अभियान 2023 के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि 26 सितंबर से दो अक्तूबर तक सभी मंडल प्रवासी मंडल में बैठक कर पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारी, बूथ अध्यक्ष का सत्यापन कर यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी बूथों का गठन मानक के अनुसार हुआ है। कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम छूट गया है तो, उसे दर्ज करवा लें।

यह भी पढ़े राधाकृष्णा अकादमी के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण : UP विधान सभा से GPO और आधुनिक व्यापार तक मिला अनोखा अनुभव

पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि अपना बूथ सबसे मजबूत यह पार्टी की सोच है। हम सब कार्यकर्ताओं का ध्येय भी यही रहना चाहिए। इस मौके पर सुनीता श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह, अमिताभ उपाध्याय, रामजी सिंह, संजय मिश्रा, रणजीत कुशवाहा, मनोरमा गुप्ता, आलोक शुक्ला, प्रयाग चौहान, प्रदीप सिंह, रंजना राय, अरूण सिंह, संतोष सिंह, कृष्णा पाण्डेय, प्रमोद सिंह, जयप्रकाश जयसवाल, नितेश मिश्रा, प्रतुल ओझा, शितांशु गुप्ता, सत्येन्द्र सिंह, दिनेश तिवारी, राजीव मोहन चौधरी, अंजनी राय, अरविंद राय, आशुतोष सिंह, सत्येन्द्र सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, अरविंद सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े बलिया में Road Accident, थम गई एक जिन्दगी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार