Ballia News : सरयू नदी के किनारे मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Ballia News : सरयू नदी के किनारे मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

सिकंदरपुर, बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव के सामने सरयू नदी के किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

क्षेत्र के कठौड़ा (बरहुंचा) निवासी हृदय गोंड (45) पुत्र दूधनाथ सोमवार दोपहर बाद पशुओं का चारा लेने सरयू नदी के दियारे की तरफ गया था। शाम को जब वह घर नही लौटा तो परिजन उसकी तलाश शुरू किए, लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह से ही परिजन हृदय की तलाश में इधर उधर भटक रहे थे। दोपहर बाद जब परिवारीजन नदी किनारे पहुंचे तो कठौड़ा गांव के सामने बने ठोकर के पास उसका शव पड़ा मिला।

यह देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो हृदय के शरीर पर मौजूद चोट के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। उधर घटना के बाद पत्नी तेतरी देवी सहित दो पुत्रों और दोनों पुत्रियों का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

अतुल कुमार राय

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार