बलिया में टिफिन के साथ बैठक में शामिल हुए परिवहन मंत्री

बलिया में टिफिन के साथ बैठक में शामिल हुए परिवहन मंत्री

Ballia News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह नगर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं संग टिफ़िन के साथ बैठक में सम्मिलित हुए।

नगर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में मंत्री दयाशंकर सिंह, चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, संजय मिश्रा, संगठन के योगेंद्र ओझा व बद्री सिंह आदि ने कार्यकर्ताओं के घरों से बनकर आए भोजन को सबके साथ ग्रहण किया। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन का यह कार्यक्रम अपने आप में अद्वितीय है। कार्यकर्ता किसी भी पार्टी या संगठन के मूल आधार होते हैं और इनके सम्मान के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर ही तीसरी बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। इसके लिए अभी से ही सभी कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार हो गए हैं।

कहा कि नौ साल बेमिसाल पर चल इस महाभियान को हरहाल में सफल बनाना है। कार्यकर्ताओं को सभी आपसी वैमनस्य व मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा तभी 2024 का मिशन सफल हो सकेगा। आज कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज का यह कार्यक्रम सबको आपस में जोड़ने का काम करेगा। कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू, संतोष सिंह, अवनीश शुक्ला, अमरीश, कमलेश सिंह, पांडेय, अनिल सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, प्रणव सिंह, मोहित सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया : सतीश चन्द्र कालेज बलिया में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्काउट गाइड प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस वनोपसेवन...
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार