30.41 करोड़ से पुनर्विकसित होगा बलिया रेलवे स्टेशन, DRM ने किया निरीक्षण ; जानिए क्या-क्या होंगे कार्य

30.41 करोड़ से पुनर्विकसित होगा बलिया रेलवे स्टेशन, DRM ने किया निरीक्षण ; जानिए क्या-क्या होंगे कार्य

बलिया। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय ने परिचलनिक संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा एवं ऑपरेशनल सुधार को लेकर रेल खण्ड पर चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण शुक्रवार को वाराणसी-छपरा रेल खण्ड पर विण्डो ट्रेलिंग किया। उन्होंने बलिया रेलवे स्टेशन पर पैनल, रिले रूम, आईपीएस रूम, पॉइंट्स क्रासिंग, चाभी हस्तांतरण, अनुरक्षण पंजिका, निरस्तीकरण काउन्टर एवं रजिस्टर आदि का निरीक्षण करते हुए सभी कार्य संरक्षा नियमों के अनुरूप करने का निर्देश दिया।
 
बलिया स्टेशन पर यात्री सुविधाओं एवं प्रगतिशील यात्री सुविधा विकास कार्यो एवं स्टेशन सुन्दरीकरण के कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित को उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ काम पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर सांसद, वीरेंद्र सिंह मस्त एवं परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह से बलिया में रेल विकास के सम्बंध में परिचर्चा कर जनता की आवश्यकता के अनुरूप सुझाव लिए। इन सुझावों में स्टेशन के दोनों छोर को जोड़ते हुए नए फुट ओवर ब्रिज बनाने का सुझाव भी दिया। 
 
ज्ञातव्य हो कि अमृत भारत योजना के अन्तर्गत 30.41 करोड़ की लागत से बलिया रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित कर अत्याधुनिक बनाया जायेगा। 6.50 करोड़ की लागत से बलिया रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया, सम्पर्क मार्ग, पानी की निकासी के साथ पैदल आने जाने वाले यात्रियों के लिये पाथवे का निर्माण कराया जायेगा। 1.16 करोड़ से नई दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों हेतु पार्किंग तथा शौचालय का निर्माण किया जायेगा।
 
9.98 करोड़ की लागत से 12 मीटर चौड़ाई का पैदल उपरिगामी पुल का निर्माण कराया जायेगा, जबकि 1.25 करोड़ की लागत से (फसाड) मुख्य स्टेशन भवन के स्वरूप का सुन्दरीकरण कर और सुविधाजनक बनाया जायेगा। 6.25 करोड़ की लागत से प्लेटफॉर्म पर शेड विस्तार, सरफेस में सुधार, प्लेटफार्मों पर लो कास्ट पीपी शेड का कार्य भी कराया जाएगा। 40 लाख की लागत से आरसीसी बेन्चेस का प्रावधान, यात्री प्रतीक्षालय में सुधार कर आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाया जायेगा। 
 
2 करोड़ की लागत से अन्य सौंदर्यीकरण के कराए जायेंगे। 1.13 करोड़ की लागत से ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल क्लॉक, ऑटो एनाउंसमेंट एवं अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउन्टरों में सुधार किया जाएगा। 1.79 करोड़ की लागत से स्टेशन पर लिफ्ट, फसाड लाइटिंग, साइनेज, लाइटिंग एवं पंखे की व्यवस्था कराई जायेगी। बलिया रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से संबंधित सभी कार्यों के लिए निविदाये आमंत्रित की गई हैं। निविदाओं के निस्तारण के उपरान्त कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ लक्ष्यावधि मे पूरा किया जाएगा।
 
इन अफसरों के साथ किया निरीक्षण
 
निरीक्षण कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा) राहुल श्रीवास्तव, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) कौशलेश सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख  रहमान, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-2 सत्यम सिंह, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (ऑपरेशन) एके श्रीवास्तव, मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) अंकित, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एण्ड वैगन) अभिनव पाठक, जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार एवं वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित थे।
 
मंडल रेल प्रबंधक ने इन स्टेशनों की भी परखीं व्यवस्था
 
निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने सारनाथ, कादीपुर, राजवाड़ी, औड़िहार, सैदपुर भीतरी, तरांव, नन्दगंज, आंकुशपुर, गाजीपुर सिटी स्टेशनों का निरीक्षण कर स्टेशन पैनल, पैदल उपरिगामी पुल, प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, परिचलनिक व्यवस्था, ट्रेन आपरेशन में संरक्षा एवं संरक्षा से जुड़े सभी उपकरणों का गहन निरीक्षण किया। तदुपरान्त उन्होंने वाराणसी-औड़िहार-गाजीपुर सिटी-बलिया रेल खण्ड निरीक्षण किया और परिचालन में संरक्षा, विकास कार्यों की प्रगति, यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल की उपलब्धता, अस्थाई सतर्कता आदेशों का अनुपालन एवं संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों के सक्षमता एवं पीएम ई प्रमाण पत्रों की जांच की तथा सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया। विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने उक्त रेल खण्ड के रेल पथ, रेल बैलास्ट, ट्रैक स्क्रीनिंग, ओवर हेड ट्रैक्शन, एलाइनमेंट,काशन ऑर्डर एवं ट्रैक फिटिंग्स की संरक्षा परखी।
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया : तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा जवान का शव, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई बलिया : तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा जवान का शव, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
बलिया : सीआरपीएफ जवान का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गुरुवार को जैसे ही गांव पहुंचा, लोगों की आंखे नम...
बिहार सरकार ने काटी यूपी की बिजली, बलिया की 50 हजार आबादी अंधेरे में ; मचा हाहाकार
Ballia : बस के चक्कर में पलटी बाइक, दोस्तों को रौंदते हुए निकला टेम्पो ; युवक की मौत
बलिया में चोरी की बाइक और तमंचा-कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार
प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुदकुशी का प्रयास, बलिया से जुड़ा है तार
28 मार्च का राशिफल : जानिएं आज क्या कहते है आपके सितारे
बलिया पुलिस को मिली सफलता, भैस चोर गिरफ्तार