बलिया : रसोई गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, 25 परिवार तबाह ; पहुंचे अफसर

बलिया : रसोई गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, 25 परिवार तबाह ; पहुंचे अफसर

बांसडीह, Ballia News : बांसडीह कोतवाली क्षेत्राअंतर्गत ग्राम केवटलिया चौबे (बलुआ) गांव में बुधवार के दोपहर खाना बनाते समय सिलेंडर फटने के कारण से लगी आग की घटना में 25 परिवारों की 40 झोपड़ियों सहित दो दर्जन बकरी,एक गाय,एक भैंस,एक बछिया,जल कर मर गई,जबकि एक गाय झुलस गई। घटना में तीन घर के गैस सिलेंडर के फटने से आग ने भीषण रूप ले लिया। 

गांव में दोपहर लगभग एक बजे के करीब भोला राजभर के झोपड़ी में सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग गई। भोला राजभर के परिवार के लोग घर से बाहर भाग गये। अभी वहां के लोग कुछ समझ पाते कि घर का गैस सिलेंडर फट गया तथा आग ने  विकराल रूप ले लिया।  पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी अपनी जान बचा कर भागने लगे।  लोग जब तक कुछ समझते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए अपने आसपास के रिहायशी झोपड़ियों को भी अपने आगोश में ले लिया।

आग के विकराल रूप को देखते हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल फायर बिग्रेड एव पुलिस को दिया, तब तक आग ने केवटलिया निवासी कुंदन राजभर, दरोगा राजभर, मदन राजभर, दीपनारायण राजभर, विनोद रामाशंकर, स्वामीनाथ साहनी, कन्हैया साहनी, देवेंद्र साहनी, रामनारायण साहनी, अवधेश साहनी, सीताराम, गुड्डू राजभर ,दिनेश राजभर, शंभू राजभर, राजू राजभर, जितेंद्र मिश्र, रामनारायण साहनी, राजू नारायण साहनी, सुरेंद्र साहनी इत्यादि कई लोगो की रिहाइसी झोपड़िया एवं उसमें रखा कपड़ा, बिस्तर,अनाज, साईकिल, बर्तन खाने-पीने एवं ओढ़ने बिछाने के समान सहित पशुओं के लिए रखा चारा जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़े बलिया डीएम की सख्ती, इस ब्लाक को लंबित धनराशि शीघ्र खर्च करने का आदेश

भीषण गर्मी में दोपहर होने के कारण धूप से बचने के  लिए झोपड़ी में बंधी करीब एक दर्जन बकरियां, एक गाय की बछिया पूरी तरह झुलस  गई।वही कई दर्जनों पशु भी झुलस कर घायल हो गए। आग की सूचना पर दलबल पहुंचे कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से एवं फायर बिग्रेड के तीन गाड़ियों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

यह भी पढ़े Ballia News : प्रवेश पत्र में मेल की जगह छपा था फीमेल, दो घंटे भटकता रहा छात्र

तत्काल पहुंचा प्रशासनिक अमला
घटना की सूचना पर तत्काल प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। स्थिति का जायजा लेने एडीएम, उप जिला अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, सीओ एस एन वैश्य, नायब तहसीलदार अंजू यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज राव मौके पर पहुंच गए। क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व विभाग की टीम पहुंच घटना में नुकसान के आंकलन के लिए पीड़ितों से जानकारी लेते रहे।

विधायक केतकी सिंह ने लिया जायजा
घटना की सूचना पाते ही क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। विधायक ने अपनी ओर से तत्काल सभी पीड़ित परिवारों को तिरपाल वितरण कराने के साथ ही आज शाम का सामूहिक भोजन भी मौके पर बनवा कर पीड़ितों की मदद की। वही अग्नि पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाते हुए उपस्थित हलके के लेखपाल को पूरी नुकसान का विवरण बनाकर सहायता दिलाने का निर्देश दिया।
 
शादी का सामान राख
आग लगी की घटना पर योगेंद्र राजभर ने बताया कि कल ही हमारी लड़की की शादी का विदाई हुआ है। सारे सामान घर में रखा हुआ था, जो आग लगने के कारण तहस-नहस हो गया है। रिश्तेदारों का भी सामान जलकर खाक हो गया है।

विजय कुमार गुप्ता

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद