रिटायर्ड IPS अधिकारी ने खुद को मारी गोली, मौत से मचा हड़कम्प

रिटायर्ड IPS अधिकारी ने खुद को मारी गोली, मौत से मचा हड़कम्प

Lucknow News :  गोमतीनगर विशालखंड 2 में रहने वाले रिटायर्ड IPS OFFICER दिनेश शर्मा (73) ने मंगलवार की सुबह लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। खून से लथपथ उनका शव बेडरूम में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि वे डिप्रेशन में थे। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। सूचना मिलते ही  एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास, इंस्पेक्टर गोमतीनगर समेत कई अफसर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गये। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। 
 
दिनेश शर्मा 1975 बैच के IPS अधिकारी थे। पुलिस में नौकरी के दौरान कई अहम पदों पर तैनात रहें। विशालखंड दो में पत्नी और बेटे के साथ रहते थे। बेटी की शादी हो चुकी है।एडीसीपी अली अब्बास ने बताया कि सुबह गोली की आवाज सुनकर परिवारीजन कमरे में पहुंचे तो वहां दिनेश शर्मा खून से लथपथ हालत में पड़े थे। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली