बलिया : चेयरमैन ने शुरू कराया क्रासडैम नाले का कार्य, मिलेगी जलजमाव से मुक्ति

बलिया : चेयरमैन ने शुरू कराया क्रासडैम नाले का कार्य, मिलेगी जलजमाव से मुक्ति

Ballia News : नगर के सतीश चंद्र कालेज चौराहे पर वर्षों से लंबित क्रासडैम नाले के कार्य का शुभारंभ बुधवार को नवनिर्वाचित चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल ने शुरू कराया। इस दौरान नाले को बनाने के लिए सड़क को बीच से खोदा गया। चेयरमैन ने कहा कि इसका निर्माण हो जाने से नाले का पानी सुचारू रूप से जाने लगेगा, जिससे बरसात के दिनों में सतीश चंद्र कॉलेज और काजीपुरा के आस पास के लोगों को जलजमाव का सामना नहीं करना पड़े़गा।

यहां नाले का निर्माण नहीं होने से हर साल बरसात में जलजमाव हो जाता था जिससे आम अवाम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसका कार्य हरहाल में बरसात के पूर्व पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही एससी कालेज से मालगोदाम तक व आसपास की नालियों की सफाई का भी निर्देश दे दिया गया है।

कहा कि इस बार बरसात में कहीं भी नगर में जलजमाव न हो इसके लिए अभी से हरसंभव प्रयास शुरू कर दिया गया है।  नगर के सभी नालों की साफ-सफाई की विस्तृत रुपरेखा बनाई गई है। कहा कि मेरा सपना स्वच्छ बलिया सुंदर बलिया का है जिसे हरहाल में पूरा किया जाएगा। इस दौरान संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद