बलिया में दर्दनाक हादसा : घर में चल रही थी शादी की तैयारी, तिलक से एक दिन पहले ही नहाते वक्त डूबने से युवती की मौत

बलिया में दर्दनाक हादसा : घर में चल रही थी शादी की तैयारी, तिलक से एक दिन पहले ही नहाते वक्त डूबने से युवती की मौत

मझौवां, Ballia News : बैरिया थाना क्षेत्र के उदई छपरा, गोपालपुर गंगा घाट पर सोमवार की सुबह स्नान करते वक्त डूबने से एक युवती की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

ग्राम पंचायत दया छपरा के पुरवा प्रसाद छपरा निवासी रचना तिवारी (24) पुत्री श्यामसुंदर तिवारी सोमवार की सुबह घर एवं पड़ोस की महिलाओं के साथ उदई छपरा गंगा घाट पर स्नान करने गई थी। बताया जा रहा है कि स्नान करते वक्त रचना का पैर फिसल गया और गहरे पानी में डूबने लगी। रचना को डूबते देख महिलाओं ने हो-ल्ला करना शुरू दिया। लोग जब तक कुछ समझ पाते, रचना डूब चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत गंगा में गोता लगाकर रचना को अचेतावस्था में बाहर निकाल लिया। रचना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती का तिलकोत्सव 30 मई को ही था, लेकिन अचानक हुई घटना ने सभी को झकझोर दी है।

हरेराम यादव

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय