बलिया में IRCS ने चलाया संचारी रोगों के प्रति जागरुकता अभियान, इन विन्दुओं पर किया अलर्ट

बलिया में IRCS ने चलाया संचारी रोगों के प्रति जागरुकता अभियान, इन विन्दुओं पर किया अलर्ट

Ballia News : जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी के निर्देशन व सीएमओ/उपाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी के आदेशानुसार शनिवार को हनुमानगंज ब्लाक अन्तर्गत भीखपुर और बसंतपुर ग्राम पंचायत में इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी, नेहरू युवा केन्द्र एवं समाज कार्य विभाग (जन नायक चन्द्रशेखर विश्व विद्यालय) द्वारा संचारी रोगों के प्रति जन जागरुकता अभियान चलाया गया।

रेड क्रॉस सोसायटी की खुशबू तिवारी ने कहा कि पन्द्रह दिन से अधिक है बुख़ार, तो हो सकता है कालाजार। कालाजार एक गंभीर संचारी रोग है, जो बालू मक्खी के काटने से फैलता है। अक्सर यह ग्रामीण क्षेत्रों में नमी वाले स्थानों, चूहों के बिलों, मकान की दरारों में पायी जाती है। इससे बचाव के लिए घर के आसपास साफ़-सफाई का ध्यान रखकर एवं मच्छरदानी का प्रयोग कर इस रोग से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति को 15 दिन से अधिक बुखार आना, भूख नहीं लगना, खून की कमी, वजन घटना, त्वचा का रंग काला होना आदि कालाजार के लक्षण हो सकते हैं। इसका सबसे मुख्य लक्षण त्वचा पर धब्बा बनना है। यदि किसी व्यक्ति में यह लक्षण दिखें तो तत्काल नजदीकी प्राथमिक,  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय पर जांच कराकर पूरा इलाज कराएं। 

यश पाण्डेय (योगा प्रशिक्षक) द्वारा सभी प्रतिभागियों को योगा कराया गया एवं नमामि गंगे परियोजना के तहत कैच द रैन योजना के तहत पानी के दुरुपयोग एवं जल संरक्षण पर जागरुक किया गया। रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा उपस्थिति युवतियों एवं महिलाओं को साफ सफाई से संबंधित सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। इस अवसर पर गौरव राय, प्रदीप कुमार गुप्ता, सोनी यादव, तेजस्वी सिंह, अमन गुप्ता, विशाल यादव, निलशिवम एवं नीरज आदि सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर