उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने बढ़ाया सुशील पांडेय कान्हजी का कद, बढ़ा बलिया का मान

उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने बढ़ाया सुशील पांडेय कान्हजी का कद, बढ़ा बलिया का मान

Lucknow News : उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारणी की बैठक राजधानी के श्रृंगार नगर स्थित बारात घर में बुधवार को हुईं। इसमें संगठन का विस्तार समेत कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश मिश्र ने बलिया जनपद के निवासी और संठन के विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील पाण्डेय "कान्हजी" को प्रोन्नत करते हुए प्रदेश महामंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।

नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सुशील पांडेय कान्हजी ने कहा कि जिसे भरोसे और विश्वास के साथ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने यह जिम्मेदारी सौंपी हैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करुंगा। बता दें कि श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय से छात्रसंघ अध्यक्ष से राजनीति का ककहरा सीखने वाले कान्हजी अपने सेवा काल में भी कर्मचारी हितों को लेकर सतत संघर्षरत रहे। जिसके चलते उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व द्वारा समय-समय पर उन्हें संगठन में विभिन्न दायित्वों से नवाजा जाता रहा,जिसका कान्ह जी ने सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया : ‘हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा’ की भावना से गठित नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने...
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी