बलिया : देवर ने भाभी को दांत से खूब नोचा, महिला को लगाने पड़े 40 टांके

बलिया : देवर ने भाभी को दांत से खूब नोचा, महिला को लगाने पड़े 40 टांके

बैरिया, Ballia News : बैरिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चांद दियर अंतर्गत ठेकहा गांव में मंगलवार को भूमि विवाद में एक आश्चर्य जनक घटना सामने आई है। देवर ने अपनी भाभी की कलाई व पंखे पर दांत से काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में घायल भाभी को चिकित्सकों ने 40 टांके लगाने के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि घायल महिला के करीब तीन जगहों से कलाई और पंखे का मांस दांत से नोच लिया गया है। इस वजह से उसकी हड्डियां दिख रही हैं।

बता दे कि अर्चना देवी (40) पत्नी लट्ठू यादव का अपने देवर के साथ भूमि विवाद था। मंगलवार को विवाद दोनों में कहासुनी होने लगी। बात हाथापायी तक आ गई। गुस्साए देवर ने अपने भाभी अर्चना देवी की कलाई और पंखे को दांत से काटकर मांस निकाल कर लहूलुहान कर दिया। गंभीरावस्था में परिजनों ने इलाज के लिए अर्चना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में दो लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली