वॉलीबाल एसोसिएशन बलिया का चुनाव : अजीत राय चेयरमैन, डॉ. अरुण सिंह अध्यक्ष व नीरज बने सचिव

वॉलीबाल एसोसिएशन बलिया का चुनाव : अजीत राय चेयरमैन, डॉ. अरुण सिंह अध्यक्ष व नीरज बने सचिव

Ballia News : उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के निर्देशन में जिला वॉलीबाल एसोसिएशन का चुनाव सनबीम स्कूल बलिया में रविवार को संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बैजनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में सर्वसम्मति से अजीत राय को चेयरमैन, डॉ कुंवर अरुण सिंह को अध्यक्ष, नीरज राय को सचिव एवं अम्बरीष तिवारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी बलिया धीरेंद्र पुरुषोत्तम भी उपस्थित रहे।

विदित हो कि विगत लगभग एक वर्ष से जनपद में जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की तदर्थ समिति कार्यरत थी । रविवार को जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में सर्वप्रथम सभी उपस्थित वॉलीबाल प्रेमियों ने वॉलीबॉल के भीष्म पितामह मेजर (डॉ) एन डी शर्मा जी की चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया । सनबीम स्कूल के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद में खेल प्रतिभाओं की भरमार है, उचित नेतृत्व व सकारात्मक मार्गदर्शन के साथ काम करने पर बलिया खेल जगत के शक्ति केंद्र बन जायेगा ।

नवनिर्वाचित चेयरमैन अजीत राय ने कहा कि जनपद में वॉलीबाल के विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर काम किया जायेगा तथा खिलाड़ियों को हर तरह से सहयोग प्रदान किया जायेगा । सचिव नीरज राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के मारदर्शन में जनपद बलिया का एसोसिएशन वॉलीबाल खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से काम करेगा। 

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर अक्षय कुमार राय, पवन राय, प्रफुल्ल कुमार, रमन श्रीवास्तव एवं लक्ष्मीकांत सिंह वहीं संयुक्त सचिव रमेश राय, पंकज कुमार, सरदार मोहम्मद अफजल, मोहम्मद इरफान एवम अनूप कुमार राय एवम मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी कमल शशिकांत राय को दी गई । इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप साहू, नसीम फातमा, नवनीत रंजन ओझा, प्रशांत राय, अजीत कुमार राय, मोहम्मद शोएब, सर्वेश राय, मंजूर कमाल, महेंद्र यादव, जयप्रकाश राय आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक