गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान


वाराणसी। चेतगंज के गर्ल्स हॉस्टल में नालंदा की छात्रा अंजलि ने गुरुवार को फांसी लगाकर जान दे दी। उसके साथ रहने वाली छात्रा के मुताबिक बुधवार देर रात फोन पर किसी से बातचीत में विवाद हुआ था। इसके बाद वह तनाव में थी। सुबह दरवाजा ना खुलने पर छात्राओं ने वार्डन को जानकारी दी। चेतगंज पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ने पर घटना की जानकारी हुई।

अंजलि आर्य महिला पीजी कॉलेज में स्नातक फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। गर्ल्स हॉस्टल में रही थी। लॉकडाउन होने के बाद वह घर नहीं जा सकी थी। उसके अलावा और छात्राएं भी यहीं रुकी हुई थीं। सुबह उसके साथ की छात्राओं ने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। इसके बाद वार्डन रेखा गुप्ता को जानकारी दी गई। रेखा गुप्ता अपने पति के साथ पहुंची। दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। कोई उत्तर ना मिलने पर पुलिस को सूचना दी। चेतगंज पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ने पर युवती का शव पंखे के फंदे से लटकता मिला। उसके घर वालों को फोन कर जानकारी दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। घर वालों का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही उसके मोबाइल को कब्जे में लेकर अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं कि रात में उसकी किस से किस से बात हुई थी। उन संबंधित लोगों से पुलिस पूछताछ करेगी।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
हल्दी, बलिया : विकास खंड बेलहरी में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय व ईपीएफ भुगतान लंबित रहने...
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय
Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस