रिश्तों का कत्ल, बीच रास्ते बहन को...

रिश्तों का कत्ल, बीच रास्ते बहन को...



लखनऊ। मोहनलालगंज में कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन में जहां सब एक-दूसरे की मदद करने में लगे हैं, वहीं एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने भाई-बहन के रिश्तों के विश्वास का कत्ल कर दिया है।

बिहार निवासी जमशेद अपनी बहन नाजो परवीन को बीच रास्ते छोड़कर पत्नी संग बाइक से दरभंगा निकल गया। सुबह बदहवास हालत में युवती को देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने खाना खिलाने के बाद सीएचसी में युवती का परीक्षण कराया। इसके बाद जीवन आश्रय गृह भिजवाकर उसके पिता को सूचना दी। इंस्पेक्टर गऊदीन शुक्ला के मुताबिक, मूलरूप से बिहार के दरभंगा का जमशेद छोटी बहन नाजो परवीन को कुछ माह पहले काम दिलाने की बात कहकर लखनऊ लाया था।

कोई अच्छा काम न मिलने पर उसने नाजो को घरों में झाड़ू-पोछा करने के काम में लगवा दिया। सोमवार रात जमशेद पत्नी शबनम व बहन नाजो परवीन को दरभंगा चलने की बात कहकर बाइक लेकर निकला। मोहनलालगंज के हरकंसगढ़ी के पास जमशेद ने पेट्रोल डलवाने की बात कहकर नाजो से एक हजार रुपये लिए और थोड़ी देर में लौटने की बात कही। पत्नी को लेकर गया जमशेद जब काफी देर तक नहीं लौटा तो नाजो उसे तलाशते हुए पेट्रोल पंप तक गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

सुबह युवती को रोते देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर सब इंस्पेक्टर शशि बाला सिंह व पुलिसकर्मी भेजे गए। महिला को खाना खिलाने के बाद सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका परीक्षण किया। इसके बाद युवती के पिता को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी गई, लेकिन लॉकडाउन के कारण युवती के परिवार ने आने में असमर्थता जताई। इसके बाद उसे साउथ सिटी पीजीआई स्थित जीवन आश्रय गृह पहुंचा दिया गया है।




Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार