पैसा निकालने पहुंची महिला को देखकर भौंचक रह गए बैंककर्मी

पैसा निकालने पहुंची महिला को देखकर भौंचक रह गए बैंककर्मी


सारण। एक साल पहले मृत घोषित महिला अचानक सामाजिक सुरक्षा के पैसे निकालने बैंक पहुंची तो बैंककर्मी भौंचक रह गए। फिर हिम्मत कर पूछा, आप तो मर चुकी थीं फिर जिंदा कैसे हो गईं ? यह सुनकर महिला के तो होश उड़ गए। फिर बैंककर्मियों ने बैंक की फाइल से मृत्यु प्रमाणपत्र निकाल कर देखा और फोटो मिलाया तो वह उसी महिला की थी।

मामला बनियापुर प्रखंड के सहाजितपुर थाना क्षेत्र स्थित धवरी पंचायत का है। पंचायत के सरपंच ने उक्त महिला का मृत्यु प्रमाण-पत्र अधिकारिक लेटर पैड पर जारी किया था। उक्त महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के धवरी टोला रामनगरी निवासी धनेश्वर रावत की पत्नी चानो देवी बताई गई है।

चानो देवी जब लॉकडाउन के दौरान अपने जनधन खाते से पैसा निकालने गई तो उन्हें कुछ ऐसा ही जवाब मिला। अब चानो को ये सबूत देना पड़ रहा है कि वह जिंदा हैं। वह ग्रामीण बैंक के सीएसपी पर गई तो संचालक ने उनके खाते को बंद बताया। महिला ने कारण पूछा तो बताया कि कागजात के हिसाब से वह मृत है। महिला सरपंच पूनम देवी ने लेटरपैड पर 09.10.2019 को उसे मृत बताया था।

इस मामले में सरपंच पूनम देवी ने बताया कि यह कारनामा उनके छोटे पुत्र ने किया है। उनका हस्ताक्षर भी पुत्र ने ही कर दिया है। इस पत्र की कोई जानकारी सरपंच के पास उपलब्ध भी नहीं है, जिसे जारी किया गया है। सरपंच के लेटर हेड में लिखा गया है कि चानो की मौत 9 अक्टूबर 2019 को हो चुकी है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद