बलिया : परमिशन पर भड़के भाजपा विधायक, फिर...

बलिया : परमिशन पर भड़के भाजपा विधायक, फिर...


बैरिया, बलिया। लाक-डाउन के दौरान उप जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय बाजार में मीट की दुकान खोलने की स्वीकृति पर बैरिया विधायक भड़क उठे। उन्होंने से मण्डलायुक्त आजमगढ व जिलाधिकारी से दुकान को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की बात कही है। 
जैसे ही उप जिलाधिकारी अशोक चौधरी द्वारा पप्पू मियां को सायं 3 से 7 बजे तक मीट की दुकान खोलने की बात क्षेत्र के लोगों के बीच आई, चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। उक्त आदेश की कॉपी धीरे-धीरे सोशल मीडिया के माध्यम से बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह तक पहुंच गई। इस तरह की आदेश की कॉपी को देखते ही विधायक सुरेन्द्र सिंह आग-बबूला हो उठे। 
उन्होंने तुरन्त कमिश्नर आजमगढ़ व जिलाधिकारी बलिया से दूरभाष द्वारा इसकी शिकायत कर उक्त मीट की दुकान खोलने वाले परमिशन को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की । विधायक ने मीडिया कर्मियों से कहा कि यह क्षेत्र ऋषि-मनीषी और महान संत स्वामी हरिहरानंद जी, महाराज बाबा, खपड़िया बाबा, नरहरि बाबा, सुदिष्ट बाबा का है। यहां पिछले कई वर्षों से विभिन्न स्थानों पर रामनाम संकीर्तन भी चल रहा है। 
देश में करोना महामारी से लोग परेशान और दहशत में है। ऐसे में उप जिलाधिकारी को मीट और मदिरा बेचवाने की चिंता सताई जा रही है। विधायक ने कहा कि ऐसे लोगों को बैरिया विधानसभा में रहने की कोई जरूरत नही है। वही उप जिलाधिकारी अशोक चौधरी ने दूरभाष पर बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर पप्पू मियां एवं अन्य की मीट की दुकान खोलने की स्वीकृति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार