बलिया : लॉक डाउन के बीच प्रधान की दिलेरी को मिल रही सराहना

बलिया : लॉक डाउन के बीच प्रधान की दिलेरी को मिल रही सराहना



मनियर, बलिया। लॉक डाउन के दरम्यान ग्राम पंचायत बंसवरिया की प्रधान पूजा यादव के प्रतिनिधि दीवान यादव खूब दिलेरी दिखा रहे है। प्रधान प्रतिनिधि ने ग्राम पंचायत वासियों में मुफ्त हैंड वास, मास्क, सेनीटाइजर, डिटॉल साबुन वितरित किया। वहीं इस कार्य में भरपूर सहयोग करने वाले अपने ग्राम पंचायत के सफाई कर्मियों के बीच गमछा, सैनिटाइजर, मास्क, तौलिया वितरित किया। दिव्यांग जनों को चिन्हित करते हुए प्रत्येक दिव्यांग को 5 किलो आटा, 1 किलो आलू प्रदान किया। गांव के सार्वजनिक स्थानों, नालियों एवं मार्गों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया। करीब 250 लोगों को मास्क वितरित किया गया। 
प्रधान प्रतिनिधि ने ग्रामवासियों से अपील की कि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। समय-समय पर साबुन और सैनिटाइजर से अपना हाथ धोते रहें। बाहर से आने वाले लोगों की सूचना हमें दें। एक अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं। करोना वायरस से डरे नहीं, सावधानी बरतें। प्रधान प्रतिनिधि ने एटा जनपद से हाल ही में आए 5 लोगों को आइसोलेट करते हुए मनियर से डॉक्टर टीम बुलाकर उनकी जांच कराई तथा उन्हें आइसोलेट करके रखा। 
बताते चलें कि इस गांव की प्रधान पूजा यादव दो बार तत्कालीन जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत व सुरेंद्र विक्रम सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह के हाथों कुशलता एवं दक्षता के साथ कर्तव्यों के निर्वहन के लिए स्वच्छ भारत मिशन( ग्रामीण) बलिया योजना के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र पाकर सम्मानित हो चुकी है। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व प्रधान राजगृहि यादव, क्षेत्रीय लेखपाल एवं लेखपाल संघ तहसील बांसडीह के अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह, एडीओ आईएसबी आलोक कुमार सिंह, सचिव चंद्रभान गुप्ता सहित इत्यादि लोग मौजूद थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार