10 December Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

10 December Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष
आज आपको सिर्फ सच के साथ रहना है। गलती से बह झूठ का सहारा नहीं लें। अन्यथा, मुश्किलें खत्म होने की बजाय बढ़ जाएंगी। अपने विचारों में लचीलापन लाएं। दूसरों से मार्गदर्शन लेने में संकोच न करें। आज आप अपने रिश्ते में रोमांच महसूस कर सकते हैं। कोई उधार दिया पैसा मिल सकता है। आज आप स्थिर और संयमित रहने का प्रयास करेंगे। भरपूर पानी पीने से आपके आंतरिक संतुलन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। हनुमानजी के सामने बैठकर बजरंग बाण के 5 पाठ करें। समस्याएं ख़त्म होंगी। 

वृषभ
आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध बड़ा नुकसान करवा सकता है। कठोर शब्द किसी को आहत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उन लोगों का अभिवादन करें, जिन्होंने आपकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपका रिश्ता किस दिशा में जा रहा है, इस पर विचार करने का समय है। आपसी बातचीत से ही दूरियां कम होंगी। चाय या कॉफी का अत्यधिक सेवन करते हैं, तो इसे छोड़ना होगा। शुक्र मंत्रों का जप करें, निजी जीवन की तकलीफें कम होंगी। 

मिथुन
आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। पेशेवर मोर्चे पर एक नई शुरुआत का दिन है। पारिवारिक मुद्दों को लेकर टेंशन हो सकती है। इन्हें ठीक करने का प्रयास करना उचित रहेगा। समय आपके लिए अनुकूल है, इसलिए उपलब्धियों का आनंद लें। आज आप कल्पना की उड़ान का भी मजा ले सकते हैं। प्रेम के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस मामले पर आप कोई ठोस फैसला नहीं ले पा रहे हैं। यही आपकी परेशानी की वजह है। सर्दी के चपेट में आ सकते हैं, लिहाजा गर्म पानी से नहाएं। दिन को खुशनुमा बनाने के लिए गाना गुनगुनाएं। गणेशजी को सिंदूर अर्पित करें। निजी जीवन के लिए अच्छा हो सकता है। 

यह भी पढ़े 3 July Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल

कर्क
आज का समय आपके लिए अनुकूल है। सफलता के रास्ते में आने वाली सभी बाधाएं और रुकावटें दूर होंगी। आज आप जो भी निर्णय लेंगे, उसके दूरगामी परिणाम होंगे, परिस्थितियों को अच्छी तरह जांच-परखकर ही कोई निर्णय लें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम है। जहां तक करियर की बात है, कुछ समय अकेले में बिताएं और सोचें कि आपके लिए वास्तव में क्या सही है। इसके बाद अपने गोल सेट करें। समय रेस्ट करने का है।  साथी को समय दें और छोटी-मोटी समस्याओं को भुला दें। प्रेम में कठोरता नहीं दयालुता का भाव होना चाहिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

यह भी पढ़े 26 June Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल

सिंह
आज आप अपने करियर के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। परिवार में सलाह-मशविरा के बाद ही कोई निर्णय लेना उचित होगा। अचानक धन के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी बात को लेकर चिंता भी सता सकती है। अपनी रूटीन लाइफ में योग-ध्यान को शामिल करें। ये स्ट्रेस से दूर रख सकता है। आगे रहने के लिए लचीलापन अपनाएं। बदलाव का विरोध करना आपको पीछे धकेल सकता है। आज आप रोमांटिक रहेंगे। किसी के प्रति आपका प्यार और गहरा हो सकता है। फिटनेस के लिए उन चीजों को प्राथमिकता दें, जो आपकी बॉडी के लिए उपयुक्त हों। सूर्य भगवन को अर्द्ध देना नहीं भूलें। 

कन्या
आज आपकी मुलाकात कुछ रचनात्मक और सकारात्मक लोगों से होगी। इनसे मिलने बाद आपका जीवन के प्रति नजरिया बदल सकता है। पेशेवर मोर्चे के लिहाज से दिन अनुकूलता वाला साबित होगा। घर-ऑफिस का माहौल सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार देखा जा सकता है। करियर को एक कलात्मक दृष्टिकोण दें। सफलता कदन चूमेगी। रिश्ते-नाते और प्यार-मोहब्बत के लिए अनुकूल है। हेल्थ फिर रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर जो आप चाहते हैं, उसके लिए प्रयास काफी नहीं हैं। आज आपके लिए मौन और आत्मनिरीक्षण महत्वपूर्ण हैं। गणेशजी पर 21 दूर्बा चढ़ाएं। 

तुला
आज किसी करीबी से शुभ समाचार मिल सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखें। सेविंग पर जोर देने का समय है। हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय अपने विवेक से लें। किसी पर अंधविश्वास नहीं करें। धोखा मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक पक्ष को लेकर चिंताएं सताएंगी, लेकिन सही समय का इंतजार करें।  जल्द ही कहीं से अचानक धन आएगा और आपकी सभी मुश्किलें खत्म हो जाएंगी। रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुक्र के मंत्रों का जप करें।  

वृश्चिक
आज आप साहसिक और कुछ अलग कार्य करेंगे। अपने साथी के साथ पुरानी यादें ताज़ा करने का यह एक शानदार समय है। ईश्वर आप पर बहुत मेहरबान है और यही कारण है कि दूसरों के जीवन में आपकी उपस्थिति इतनी महत्वपूर्ण हो गई है। आदत को बदल कर आगे बढ़ें। बचत पर ध्यान दें। शेयर बाजार से दूरी बनाकर रखें। आज आप कोई ऐसा काम कर देंगे, जिससे आपके सहकर्मियों के लिए प्रेरणादायी होगी। आज रोल मॉडल बनने का दिन है। भैरो मंदिर में जलेबी चढ़ाएं। 

धनु
आज आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके कभी शत्रु होते थे, लेकिन अब आपके प्रशंसकों में से हैं। यह मुलाकात आनंददायक हो सकती है। अपने आस-पास के लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ने से बचें और अपने जीवन में व्यावहारिकता लाने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित और संरक्षित महसूस करेंगे। दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। दोस्त पर भरोसा लाभ दिला सकता है। धन लाभ के योग हैं। डेटिंग के लिए दिन अनुकूल है। वाहन धीमे चलाएं। मन की शांति के लिए गुरु के मंत्रों जप करें। 

मकर
आज आप अपने काम के प्रति दृढ़ संकल्प रहेंगे। आप हर काम सावधानी से करेंगे, जिसका परिणाम अनुकूल होगा। दिन काफी है। कार्यस्थल पर उच्च पद पर पदोन्नत किया जा सकता है। करियर के लिहाज से यह समय अतिउत्तम है। इसका आनंद उठाएं। शनि और शुक्र भगवान का आशीर्वाद रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों चाल आपके पक्ष में है। जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलना तय है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दोस्तों संग पार्टी कर सकते हैं। रिश्तों में अनबन रह सकती है। आपके सौम्य स्वाभाव से ही ये कड़वाहट दूर हो सकती है। ठंडी चीज़ें अवॉइड करें। पीपल के पेड़ पर तिल मिश्रित जल अर्पित करें और 7 परिक्रमा करें। 

कुंभ
आज आप अलर्ट रहे और बड़ी सतर्कता से काम को अंजाम दें। किसी की आप पर नज़र है,जो नुकसान पहुंचना चाहता है। आप किसी ऐसे दोस्त से मिल सकते हैं, जिससे मिले हुए एक अरसा हो गया है। सावधानी से वाहन चलाएं, क्योंकि आपके वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना काफी अधिक है। अपनी बातों को गुप्त रखें। जीवनसाथी की इच्छाओं पूरा कर पाएंगे। प्रसन्नता मिलेगी। हालांकि,  फिजकली थकान महसूस कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि भगवान के सामने सरसो के तेल का दीपक जलाएं। 

मीन
आज आपके बॉस के साथ संबंध काफी मधुर रहेंगे। आज साथी के साथ एक सुखद केमिस्ट्री का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आप असहज महसूस करेंगे और डॉक्टर से चिकित्सीय परामर्श ले सकते हैं।  किसी भी अनुबंध में प्रवेश करने से बचें क्योंकि इससे आपको भविष्य में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। भविष्य की चिंता सता सकती है। भोग-विलासिता की चीजों में खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भगवान विष्णु को सफेद कनेर का फूल चढ़ाएं। अनुकूलता रहेगी।

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : सीआईएसएफ जवान का शव पहुंचते ही मचा कोहराम  Ballia News : सीआईएसएफ जवान का शव पहुंचते ही मचा कोहराम 
बलिया : सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर दियर नई बस्ती बेयासी निवासी सीआईएसएफ जवान मोहम्मद हाफिज अंसारी का शव पहुंचते...
Road Accident में तीन युवकों की मौत मामले में पूर्व भाजपा विधायक ने दिया अल्टीमेटम
Ballia News : टुटवारी हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से नोंक-झोंक 
Flood in Ballia : बलिया में गंगा ने बजाई खतरे की घंटी
बलिया में स्कूल चलो अभियान : SDM और BEO की मौजूदगी में मुरलीछपरा में गूंजा एक भी बच्चा छूटेगा-संकल्प हमारा छूटेगा
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : बलिया डीएम ने जारी किया निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण की समय-सारिणी
सुंदर दुल्हन का डोला मन : शादी के एक महीने बाद जीजा के साथ फरार