18 April Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

18 April Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

मेष 
आज भाग्य का पूरा साथ मिल रहा है। चंद्रमा आपकी राशि से आज भाग्य भाव में संचार करेंगे। ऐसे में आपकी रुचि आज सामाजिक धार्मिक कार्यों में रहेगी। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे और कहीं घूमने का भी प्लान बनाएंगे। आपको आज सम्मान और प्रसिद्धि भी मिलेगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा और कारोबार भी अच्छा चलेगा।

वृषभ 
आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर का संचार अष्टम भाव में हो रहा है जो आपके लिए अचानक से लाभ मिलने का संयोग बना रहा है। आपकी रुचि आज कामकाज से हटकर मौज मनोरंजन की ओर रहेगा। आपको आज कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा और आपको आज रुचिकर भोजन का भी आनंद मिलने वाला है। आपको आज आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपके हाथों आज कोई पुण्य काम भी हो सकता है।

मिथुन 
आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आप अपनी चतुराई और बुद्धि से भी कल काम निकलवाने में सफल रहेंगे। आप कल लोगों की मदद के लिए भी आगे आएंगे। आज कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर सहकर्मियों से मतभेद भी हो सकता है। बड़े बुजुर्गों से आपको आज स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। आप आज बच्चों की शिक्षा और उनकी खुशी के लिए उनके साथ वक्त बिता सकते हैं। ससुराल पक्ष से सहयोग पाएंगे।

यह भी पढ़े वाराणसी के देउरा गांव में मना विश्व मानवाधिकार दिवस, छात्र-छात्राओं को दी अहम जानकारी

कर्क 
आज का दिन संयम और सावधानी से बिताना चाहिए। आपको आज कार्यक्षेत्र में भी अधिक सजग रहने की जरूरत है, क्योंकि आज आपसे कुछ ऐसी गलती हो सकती है जिससे अधिकारीगण नाराज हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको आज उधार और कर्ज लेनदेन से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आज आपको कई घरेलू कार्यों को पूरा करना होगा। घर लोगों की आपसे अधिक उम्मीद रहेगी जिससे आपके ऊपर मानसिक दबाव भी रहेगा। लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। किसी मित्र और सगे संबंधी से मिलना हो सकता है।

यह भी पढ़े Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

सिंह 
आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से काम निकलवाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज मित्रों और सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखने का फायदा होगा। आपके सितारे कह रहे हैं कि लाभ पाने के लिए आप कोई भी गलत तरीका अपनाने से बचें नहीं तो लाभ की बजाय नुकसान हो सकता है। वैसे आज आपको संतान पक्ष की ओर से खुशी मिलेगी और आपको आज लव लाइफ में भी रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

कन्या 
शुक्रवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार में भी आज तेजी रहेगी और दिन की अपेक्षा शाम का समय अधिक अनुकूल रहेगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। माता से भी आपको आज स्नेह और सुख मिल सकता है। छोटी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा। सलाह है कि उतावलेपन में काम करने से बचें।

तुला 
आज का दिन लाभप्रद होगा, लेकिन मन में कई तरह की बातें चलती रहेंगी, जो आपको उलझाएगी। आर्थिक मामलों में आपको आज लाभ मिलेगा लेकिन आपको अपने खर्च पर आज नियंत्रण रखने का प्रयास करना चाहिए। आप आज बच्चों के लिए और परिवार के लिए खरीदारी कर सकते हैं। किसी अच्छी खबर के मिलने से आपका मन आज आनंदित होगा। किसी मित्र या संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है।

वृश्चिक 
आज जोखिम लेकर भी लाभ पाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान आज बढेगा। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो इस काम के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। वैसे आज किसी पुरानी बात के सामने आने से परिवार में कुछ तनाव भी हो सकता है इसलिए दबी हुई बात को उठाने से बचना चाहिए। पिता से आपको लाभ और सहयोग मिल सकता है।

धनु 
आज चंद्रमा के गोचर से खुशी और लाभ का मौका मिलेगा। आपको आज किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी हो सकती है। नौकरी में आज आपको आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार व्यापार में लाभ का अच्छा संयोग बना है। वस्त्र और शौक श्रृंगार की वस्तुओं का कारोबार करने वाले जातक आज विशेष रूप से लाभ पाएंगेो। आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। घर के वरिष्ठ जातकों से आपको आज मार्गदर्शन मिलेगा और आप कोई पुण्य काम भी कर सकते हैं।

मकर 
अपने खर्च पर कंट्रोल रखें तो बेहतर होगा क्योंकि आज आपका मन भौतिक सुख साधनों की चाहत की ओर दौरेगा जिससे आपका धन खर्च होगा। आज आपको आलस भी खूब आएगा जिससे आप कई काम को टालने का भी प्रयास करेंगे। आपके लिए आज यात्रा का भी संयोग बना है। वैवाहिक जीवन में आज वाणी को संयमित रखना होगा नहीं तो आपस में कहासुनी हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन फायदेमंद होगा।

कुंभ 
प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप आज हंसी मजाक के मूड में रहेंगे, जिससे परिवार और दोस्तों के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने प्रयास से बढ़कर भाग्य बनाएगा आपको सफल। आपको आज सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेने का मौका मिलेगा। प्रेमी के साथ आज आप डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। पैसों के लेन-देन में स्पष्टता बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में आपके आज आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

मीन 
अपने परिवार के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा, इससे आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आर्थिक मामलों में आपका दिन आज लाभकारी रहेगा। आपके घरेलू सुख साधनों में वृद्धि होगी और बिजली के उपकरण पर आपका धन खर्च हो सकता है। आपको आज दिखावे से बचना होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आपको किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का भी मौका मिलेगा। लेकिन आपके लिए सलाह है कि अपनी मर्यादा का ध्यान रखते हुए काम करें।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

4 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल 4 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेषभूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। मां का स्वास्थ्य अच्छा होगा। मां का साथ मिलेगा। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी...
बलिया : दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार, पत्नी और बेटों पर मारपीट का केस
Ballia News : युवती की जिन्दगी में तूफान बना रॉन्ग नंबर, युवक ने मिलने के लिए बुलाया और भर दी मांग
विद्यार्थियों की सृजनशीलता, कल्पनाशक्ति और सौंदर्यबोध का सजीव प्रमाण बनीं वरेण्य इंटरनेशनल स्कूल की कला एवं शिल्प प्रदर्शनी
बलिया में चाय पी रहे तीन लोगों को रौंदते हुए विद्युत पोल से टकराई पिकअप, मची चीख-पुकार
बलिया में ठंड : खेत की सिंचाई कर रहे युवक की मौत
शीतलहर का प्रकोप, बढ़ी ठंड की छुट्टी, बलिया बीएसए ने जारी किया कड़ा आदेश