बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की रोपाई हुई शुरू

बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की रोपाई हुई शुरू

सिकंदरपुर, बलिया। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में रविवार से शुरू हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं लोगों को गर्मी से निजात मिली। बारिश होने के साथ ही किसान धान की रोपाई में जुट गए। नगरीय क्षेत्र में बारिश से जलजमाव हो गया जिससे आवागमन में परेशानी हुई, वहीं दो दिन पूर्व से ही आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। सुबह से बादल घने हो गए थे और कुछ ही देर बाद बूंदाबांदी शुरू हुई जो कुछ देर तक होती रही जो बाद में मूसलाधार बारिश में बदल गई। बारिश के पानी से खेत लबालब भर गए। जिसकी आस में किसानों की आंखें पथरा गई थी। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। किसान धान की रोपाई करना शुरू कर दिए। खेतों में धान की रोपाई में महिला और पुरुष जुट गए हैं। रोपाई के दौरान खेतों में मेले का दृश्य रहा। महिलाएं गवाई गीतों के साथ रोपनी करती रही, क्योंकि पानी के अभाव में नर्सरी सूखने के कगार पर थी। वही जो लोग रोपाई कर चुके हैं उनकी फसल सूख रही थी लेकिन बारिश के बाद किसानों को काफी लाभ पहुंचा। झमाझम बारिश से जल प्लावन की स्थिति उत्पन्न हो गई।


By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली