गया था सुगर मिल में कमाने, घर लौटा शव, मातम

गया था सुगर मिल में कमाने, घर लौटा शव, मातम



सिकन्दरपुर (बलिया)। थाना क्षेत्र के गांग किशोर गांव में 16 जुन रविवार की मध्यरात्रि में एक 22 वर्षीय युवक का शव गांव में आते ही परिवार समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का क्रुद्ध क्रंदन देखकर सभी की आखें नम हो गई, परिवार के क्रंदन को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता था कि जब घर का मुख्य और कमाऊं सदस्य इस दुनिया से चला जाए तो उस परिवार के ऊपर क्या गुजर रहीं होगी।

 जानकारी के अनुसार अजीत कुमार वर्मा पुत्र रामेश्वर वर्मा उम्र 22 साल निवासी गांग किशोर की बहराइच स्थित पार्ले सुगर मिल में बॉयलर मेन्टेनेंस का कार्य करते हुए 15 जून दिन शनिवार को ऊंची हाइट से गिर गया ,जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें लग गई, आनन-फानन में कंपनी के सुपरवाइजर ने अजीत को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने अजीत को मृत घोषित कर दिया, कंपनी के सुपरवाइजर ने इसकी सुचना शनिवार की रात करीब नौ बजे फोन पर परिवार वालों  को दिया, जिसके बाद रविवार की देर रात मृतक का शव गांव पहुंचा। ज्ञात हो कि अजीत अभी ढ़ाई महीने पहले ही कमाने के लिये लखनऊ गया था पर कंपनी के निर्देशानुसार अभी एक हप्ते पहले ही वो बहराइच पहुंचा था की अचानक ऊंची हाइट से गिरने की वजह से उसकी मौत हो गई, मृतक के परिवार मे पिता, एक भाई, भाभी व दो भतीजे है, अजीत कुमार वर्मा अपने परिवार का मुख्य और अकेला कमाऊं पुत्र था।

By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क