बलिया : जच्चा-बच्चा केन्द्र पर हंगामा, पहुंची पुलिस ; ये है वजह

बलिया : जच्चा-बच्चा केन्द्र पर हंगामा, पहुंची पुलिस ; ये है वजह


हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के जच्चा-बच्चा केंद्र पर रविवार को मृत नवजात पैदा होने के बाद परिजनों ने हंगामा मचाने के साथ तोड़-फोड़ किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को थाने भेजवाया व जांच शुरू की।

क्षेत्र के सोनवानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जच्चा-बच्चा केंद्र पर रविवार की सुबह करीब सात बजे क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासिनी कविता देवी (21) पत्नी मोहन गुप्ता पहुंची। केंद्र पर ड्यूटी कर रही एएनएम ने प्रसव कविता की जांचोपरांत परिजनों को बताया कि जच्चा- बच्चा स्वस्थ हैं। नार्मल डिलीवरी होगी। इसके बाद परिजन बच्चा होने का इंतजार करने लगे। अपराह्न करीब सवा दो बजे बच्ची पैदा हुई। 

परिजनों का आरोप है कि बच्ची के पैदा होने के करीब 45 मिनट बाद एएनएम ने बताया कि बच्ची मृत पैदा हुई है। इस पर परिजन भड़क गए और तोड़ फोड़ करने लगे। परिजनों का कहना है कि जब आपने बताया कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ था तो बच्ची मृत कैसे पैदा हो गई। पीड़िता के स्वसुर कृष्णकान्त गुप्ता ने बताया कि इससे एक वर्ष पहले भी मेरी बड़ी बहू नेहा पत्नी विपिन गुप्ता को भी यही लाया गया था। उस समय भी एएनएम यही थी। उस समय भी जच्चा-बच्चा स्वस्थ रहते हुए भी इनकी लापरवाही से बच्चा मृत पैदा हुआ था। इस बार भी स्वस्थ्य होने के बावजूद मृत बताया गया। थानाध्यक्ष हल्दी सत्येन्द्र कुमार राय ने हंगामा के रहे लोगों को थाना भेजवाया। बताया कि पहले से दरवाजे में लगा शीशा क्रेक था, वही हंगामे के दौरान टूटा है। मामले की जांच की जा रही है। उचित कार्यवाही की जाएगी।

आतीश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज