शौच करने गई किशोरी को अगवा कर किया बलात्कार

शौच करने गई किशोरी को अगवा कर किया बलात्कार


# पुलिस ने पीड़िता को थाने से भगाया


सहतवार (बलिया )। सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने जा रही नाबालिग को अगवा कर 24 घंटे तक बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के सहयोग से बलात्कारियों  के चंगुल से नाबालिक लड़की को छुड़ाया गया।   जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को देने पर थानाध्यक्ष द्वारा लड़की के परिवार के सदस्यों को डाँट डपट कर थाने से भगा दिया गया। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ।
 बताया जा रहा है कि सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 9 की छात्रा को शौच करते जाते समय पास के गांव के एक युवक ने पकड़ कर नाबालिक लड़की को मक्के के खेत में जबरन उठाकर लेकर चला गया और उसके साथ बलात्कार करता रहा।


 घरवाले जब अपनी पुत्री को घर वापिंस ना आया देखे तो खोजबीन करने लगे। 24 घंटे के बाद मक्के के खेत में लड़की बेहोशी की हालत में मिली । ग्राम प्रधान और घरवाले के पूछने पर लड़की ने बताया कि वह लड़का हमको स्कूल जाते समय भी रास्ते में छेड़छाड़ किया करता था । मैं घर से शौच करने के लिए निकली थी । लड़का घात लगाए बैठा था। पीछे की तरफ से पकड़कर मेरे मुख पर कपड़े से बांधकर कर घसीटते हुए खेत में लेकर चला गया। वह मेरे साथ बलात्कार कर मेरा वीडियो भी बनाया और मुझे धमकी देने लगा कि अगर किसी से बताओगी तो तुम्हारे बाप मां के साथ तुम को भी मार दूंगा।  लड़की की बात सुनकर घर वाले सहतवार थाने पहुँचकर अपनी आप बीती सुनायी, जहाँ पीड़िता को सहयोग के जगह पुलिस द्वारा डाँट कर भगा दिया गया।


 लड़की के दिव्यांग माता-पिता का कहना है कि उसके बाद लड़के द्वारा घर पर आकर बार-बार धमकी दी जा रही है कि अगर थाने में मुकदमा लिखवाओगे तो इसका इल्जाम बहुत बुरा होगा। सहतवार पुलिस की इस तरह कि रवैये से गाँव के लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पुलिस पिड़िता के सहयोग के बजाय आरोपी को बचा रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना 11 अप्रैल की सुबह की है। लड़की 12 अप्रैल को मक्के के खेत में बेहोशी की हालत में मिली। इस बारे में सहतवार थानाध्यक्ष से पुछे जाने पर बताया कि मौके पर पुलिस भेजी गयी है। जाँच पड़ताल कर मुकदमा कायम की जायेगी।


रिपोर्ट श्रीकांत चौबे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार