बिजली की अंडरग्राउंड केबिल में विस्फोट के बाद लगी आग

बिजली की अंडरग्राउंड केबिल में विस्फोट के बाद लगी आग



चितबड़ागांव  ( बलिया )। थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर हरिजन बस्ती में शनिवार को दोपहर  12:00 बजे अकस्मात अंडर ग्राउंड विद्युत केबल ब्लास्ट करने से भीषण आग लग गयी जिसे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मानपुर हरिजन बस्ती नजदीक रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की दोपहर तकरीबन  12:00 बजे अंडर ग्राउंड विद्युत केबल अकस्मात ब्लास्ट कर गया जिससे दो सौ मीटर दूर तक घास-फूस पकड़कर विकराल रूप धारण कर लिया । आगलगी की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग तथा मुकामी पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई जिसे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका । वैसे संयोग अच्छा रहा कि पछुआ हवा रहते हुए भी आग की छोटी सी भी चिंगारी हरिजन बस्ती में नहीं गया नहीं तो बहुत बड़ी क्षति हो सकती थी।

रिपोर्ट अतुल तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी