पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान फिर हिंसा, गोलीबारी और बमबारी की खबर

पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान फिर हिंसा, गोलीबारी और बमबारी की खबर

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण का आज मतदान हो रहा है। देश का आठ राज्यों में 59 सीटों पर हो रहे मतदान में तमाम पार्टियों के दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। वहीं पश्चिम बंगाल में पिछले छह चरण की ही तरह इस आखिरी चरण में भी हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं।एक बार फिर से भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच यहां झड़प देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार चुनाव के दौरान भातपारा इलाके में गोलीबारी और बमबारी की गई है। कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया है। बढ़ती हिंसा और तनाव को देखते हुए यहां अधिक सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।जाधवपुर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला किया गया। भाजपा सांसद उम्मीदवार अनुपम हजारिका ने बताया कि हमने अपने तीन पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं की जान बचाई है, टीएमसी के गुंडे बूथ संख्या 52 पर रिगिंग कर रहे हैं। लोग वोट देना चाहते हैं लेकिन ये लोग उन्हें वोट नहीं डालने दे रहे हैं। वहीं डायमंड हार्बर से भाजपा उम्मीदवार निलंजन रॉय की गाड़ी पर भी हमला किया गया है।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक