नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण निरस्त रहेगी ये ट्रेनें, इनका बदला रूट ; देखें डिटेल्स

नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण निरस्त रहेगी ये ट्रेनें, इनका बदला रूट ; देखें डिटेल्स

वाराणसी : पश्चिम मध्य रेलवे के जोधपुर मण्डल के फुलेरा-डेगाना रेल खण्ड पर स्थित फुलेरा-गोविन्दी मारवाड़ स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण पैच कार्य के कमीशनिंग हेतु नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन किया जायेगा।

निरस्तीकरण
-जोधपुर से 30 अक्टूबर एवं 02 नवम्बर, 2023 को चलने वाली 14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
-जोधपुर से 29 एवं 31 अक्टूबर तथा 03 नवम्बर, 2023 को चलने वाली 14864 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
-जोधपुर से 01 नवम्बर, 2023 को चलने वाली 14866 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
-वाराणसी सिटी से 30 अक्टूबर तथा 01 एवं 04 नवम्बर, 2023 को चलने वाली 14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
-वाराणसी सिटी से 31 अक्टूबर एवं 03 नवम्बर, 2023 को चलने वाली 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
-वाराणसी सिटी से 02 नवम्बर, 2023 को चलने वाली 14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन
-जैसलमेर से 31 अक्टूबर से 03 नवम्बर, 2023 तक चलने वाली 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग जोधपुर-मारवाड़-अजमेर-जयपुर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जोधपुर-डेगाना-रतनगढ़-रेवाड़ी के रास्ते चलाई जायेगी। इस गाड़ी का परिवर्तित मार्ग पर स्थित मेड़ता रोड, डेगाना, चुरू, सादुलपुर, लोहारु स्टेशनों पर ठहराव दिया जायेगा।
-काठगोदाम से 03 अक्टूबर से 02 नवम्बर, 2023 तक चलने वाली 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-जयपुर-अजमेर-मारवाड़-जोधपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रतनगढ़-डेगाना-जोधपुर के रास्ते चलाई जायेगी। इस गाड़ी का परिवर्तित मार्ग पर स्थित लोहारु, सादुलपुर, चुरू, डेगाना, मेड़ता रोड स्टेशनों पर ठहराव दिया जायेगा।
-वाराणसी से 19 से 29 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14853/14863/14865 वाराणसी जं.-जोधपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-अजमेर-मारवाड़-जोधपुर के रास्ते चलाई जायेगी। इस गाड़ी का परिवर्तित मार्ग पर स्थित किशनगढ़, अजमेर, मारवाड़, पाली मारवाड़ स्टेशनों पर ठहराव दिया जायेगा।
-जोधपुर से 18 से 28 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14854/14864/14866 जोधपुर-वाराणसी जं. एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मारवाड़- किशनगढ़-फुलेरा के रास्ते चलाई जायेगी। इस गाड़ी का परिवर्तित मार्ग पर स्थित पाली मारवाड़, अजमेर, किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव दिया जायेगा।

यह भी पढ़े बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाला...
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे