दर्शना के लिए खाद्यान लोड कर रेलवे ने अर्जित किया 34.69 लाख

दर्शना के लिए खाद्यान लोड कर रेलवे ने अर्जित किया 34.69 लाख



वाराणसी। रेलवे पर माल भाड़ा आकर्षित करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल पर गठित ‘बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट‘ के विपणन प्रयासों, माल लदान में दी जा रही रियायतों एवं मालगाड़ियों की बढ़ती रफ्तार से सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी विजय कुमार पंजियार के निर्देशन में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर विभिन्न रियायतों के माध्यम से मालभाड़ा यातायात की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी मंडल पर गठित 'बिजनेस डेवलपमेन्ट यूनिट' के प्रयासों के फलस्वरूप मंगलवार को वाराणसी मंडल के चौरीचौरा स्टेशन से दर्शना (बांग्लादेश) के लिए 2248.91 मैट्रिक टन खाद्यान लोड कर रु 34.69 लाख का राजस्व अर्जित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा है कि पूर्वोत्तर रेलवे अपने परम्परागत तरीकों के आलावा अन्य माध्यमों से राजस्व बढोत्तरी को अनवरत प्रयास जारी रखेगा। माल लदान में वृद्धि के फलस्वरूप रेल राजस्व में भी अपेक्षित बढ़ोत्तरी हो रही है। 

Tags: Varanasi

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार