ट्रक और इनोवा कार की टक्कर में 6 की मौत

ट्रक और इनोवा कार की टक्कर में 6 की मौत

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों में तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं। इसके अलावा एक लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है। यह हादसा सोमवार देर रात करीब दो बजे देहरादून के ओएनजीसी चौराहे के पास हुआ। कार में एकसाथ सात लड़के और लड़कियां घूमने निकले थे, जिनमें से तीन लड़के और तीन लड़कियों की मौत हो गई. कार में सवार सभी लोगों की उम्र 25 साल से कम है।

 

 

हादसे में जिन लड़कियों की मौत हुई, उनमें गुनीत पुत्री तेज प्रकाश सिंह (19), नव्या गोयल पुत्री पल्लव गोयल (23) और कामाक्षी पुत्री तुषार सिंघल (20) शामिल है. ये तीनों ही लड़कियां देहरादून शहर के अलग-अलग इलाकों की रहने वाली थीं। इसके अलावा जिन लड़कों की मौत हुई, उनकी पहचान कुणाल कुकरेजा पुत्र जसवीर कुकरेजा (23), अतुल अग्रवाल पुत्र सुनील अग्रवाल (24) और ऋषभ जैन पुत्र तरुण जैन (24) के रूप में हुई है.। इनमें कुणाल कुकरेजा हिमाचल के चंबा के रहने वाले थे, जबकि शेष लोग देहरादून के ही निवासी थे।

एक युवक घायल हुआ है, जिसकी पहचान सिद्धेश अग्रवाल (25) पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल के रूप में हुई है। वो देहरादून के आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड का ही रहने वाला है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students