एडीएम को आया गुस्सा, हमले में होटल मालिक घायल ; खूब वायरल हो रहा वीडियो

एडीएम को आया गुस्सा, हमले में होटल मालिक घायल ; खूब वायरल हो रहा वीडियो

वाराणसी : यूपी सरकार के एक अफसर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक व्यक्ति को हेड शॉट यानी सांड की तरह सिर से मारते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उस वक्त का है, जब ADM सिटी आलोक वर्मा वाराणसी विकास प्राधिकरण और पुलिस-प्रशासन के साथ शहर के ग्रीन बेल्ट में बने होटल बनारस कोठी और रिवर पैलेस को गिराने पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों ही होटल अवैध रूप से रिहायशी नक्शे पर व्यावसायिक तौर पर चल रहे थे।

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान होटल मालिक और ADM सिटी आलोक वर्मा के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान ADM सिटी ने आपा खो दिया और होटल मालिक को हेट शॉट दे मारा, जिससे होटल मालिक चोटिल हो गया। इस दौरान होटल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं रुकी और कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस वीडियो के सामने आने के बाद सियासत भी शुरू हो गई है।

दरअसल, दो होटलों के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किया गया था। इसमें कहा गया कि दोनों होटल बनारस कोठी और रिवर पैलेस ग्रीन बेल्ट में डूब क्षेत्र में हैं। इन होटलों को अवैध निर्माण को लेकर वाराणसी विकास प्राधिकरण ने गिराने के आदेश दिए थे। इसी के अनुपालन में ADM सिटी कार्रवाई करने पहुंचे थे और वे अपना आपा खो बैठे।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर यूपी सरकार पर निशाना साधा है। वीडियो शेयर करने के साथ ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने X पर लिखा- उप्र भाजपा सरकार के अधिकारियों ने यूपी के प्रतीक्षारत क्योटो में शुरू किया अपनी तरह का अनोखा फ्री स्टाइल हेड स्ट्राइक ओलंपिक गेम। इस खेल में प्रदेश सरकार कौन सा मेडल देती है, ये देखना बाकी है। इनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी, ये बात इस पर निर्भर करेगी कि ये किस खेमे के हैं। ये है देश के प्रधान संसदीय क्षेत्र में प्रशासन का अमृतकाल। दिल्ली में कोई है? (क्योंकि लखनऊ खाली है)।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal