वाराणसी में देश के पहले अर्बन रोप-वे ट्रांसपोर्ट का ट्रायल रन

वाराणसी में देश के पहले अर्बन रोप-वे ट्रांसपोर्ट का ट्रायल रन

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में देश के पहले अर्बन रोप-वे ट्रांसपोर्ट का ट्रायल रन शुरू हो गया है। ट्रायल रन के पहले दिन आसमान में तारों पर चलते रोप वे ट्राली (गंडोला) को देखने के लिए सड़कों पर लोगो की भीड़ लग गई। पहले दिन कैंट रेलवे स्टेशन से काशी विद्यापीठ होते हुए रथयात्रा स्टेशन के तक डमी ट्राली का ट्रायल रन कराया गया।

देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे के ट्रायल रन के पहले अलाइनमेंट की जांच बृहस्पतिवार को की गई। रथयात्रा से काशी विद्यापीठ स्टेशन के बीच दो घंटे के लिए जांच हुई। दो ट्रॉली को केबल पर चलाकर टेस्टिंग की गई। इस दौरान सड़क से आ जा रहे लोग कौतूहलवश चलती हुई ट्रॉली को देख रहे थे। कुछ लोग सेल्फी और मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। फरवरी में ट्रायल रन की संभावना है।

करीब दो घंटे तक सात से आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रोप-वे केबिन चलाकर तकनीकी जांच की गई। साथ में मेंटिनेंस व्हीकल भी चलाया गया, जिस पर इंजीनियर सवार थे। साजन तिराहे के पास रोपवे की ट्रॉली की आवाजाही को देखने के लिए लोग इकट्ठा हो रहे हैं। हालांकि पहले चरण के काम को पूरा होने में अभी पहले की तय समय सीमा से आठ महीने अधिक का समय लगेगा।

यह भी पढ़े Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट