युवती की सगाई तय होने पर भड़का युवक, हंगामा कर रिश्तेदारों को भी धमकाया

युवती की सगाई तय होने पर भड़का युवक, हंगामा कर रिश्तेदारों को भी धमकाया

लखीमपुर खीरी : एक युवती की सगाई तय होने पर एक युवक इतना भड़क गया कि उसके घर जाकर हंगामा कर दिया। मां-बेटी को धमकाया, युवती की होने वाली ससुराल का नंबर लिया। गाली-गलौज करने के साथ ही शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे ससुराली पक्ष के लोगों ने अब शादी करने से इंकार कर दिया है। सदर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शहर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का रिश्ता तय किया था। 28 जनवरी को बरीक्षा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दो फरवरी को सगाई का कार्यक्रम होना था। बुधवार को उनकी बेटी और पत्नी घर पर थी। दोपहर कुकरा पुलिस चौकी के गांव सीतारामपुर निवासी अरविंद उनके घर पर आ गया और मां-बेटी को डराया-धमकाया।

जान से मारने की धमकी दी और बेटी से (लडके पक्ष) परिवार का नंबर लेकर उनके साथ गाली गलौज की और शादी करने पर जान से मार देने की धमकी देकर रिश्ता तुड़वा दिया। गुरुवार को भी आरोपी उनके घर घुस आया और अभद्रता की। इस पर उन्होंने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख आरोपी भाग निकला। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सदर अंबर सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा