बजरंग दल के पूर्व प्रदेश संयोजक के बेटे की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप

बजरंग दल के पूर्व प्रदेश संयोजक के बेटे की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप

बस्ती : अयोध्या में ढांचा गिराने के मामले में आरोपित रहे बजरंग दल के पूर्व संयोजक रमेश प्रताप सिंह के बेटे का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज घटना में मृतक शक्ति सिंह के भाई विक्रम प्रताप सिंह की तहरीर पर पूर्व विधायक राना किंकर सिंह के बेटे राना नागेश प्रताप सिंह समेत पांच लोगों पर अपहरण व हत्या का मुकदमा नगर थाना पुलिस ने दर्ज किया है।

बजरंग दल के नेता रहे रमेश सिंह अयोध्या में ढांचा गिराने के मामले में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, उमा भारती, अशोक सिंघल के साथ आरोपित थे। जनपद ही नहीं प्रदेश के बड़े हिंंदूवादी नेताओं में शामिल रहे। उनके बेटे की हत्या बहुत ही वीभत्स तरीके से की गई। शव को ठिकाने लगाने के लिए सरयू नदी के किनारे दो बोरे में भरकर फेंक दिया गया था।

25 सितंबर को मृतक के भाई विक्रम की तहरीर के मुताबिक उनके बड़े भाई शक्ति गांव के ही ऋषिकेश सिंह के निधन पर उनके दाह-संस्कार में 24 सितंबर को मूहघाट गए थे। वहीं उनके भाई का राना नागेश नाम के व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ अपहरण कर लिया था। उसके बाद हत्या कर शव को दो टुकड़े करके उसे बोरे में भर कर दुबैलिया थाना क्षेत्र के सरयू नदी के किनारे तटबंध पर फेंक दिया था। इस मामले की भनक लगते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित