BRC में घुसकर शिक्षक को मारी गोली, लड़की के वेष में आया था हमलावर

BRC में घुसकर शिक्षक को मारी गोली, लड़की के वेष में आया था हमलावर

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र के बीआरसी पर बुधवार को महिला के भेष में आए हमलावर ने गोली मार एआरपी (शिक्षक) को गोली मार दी। घटना के बाद शिक्षक को गंभीरावस्था में शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

कमालगंज क्षेत्र के नौगंवा में प्रधानाध्यापक विश्राम सिंह एआरपी है। ग्राम रूनी चुरसई निवासी विश्राम सिंह बीआरसी कमालगंज में अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। उसी समय महिला के भेष में आए हमलावर ने उनके पेट में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल विश्राम सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर, घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट 8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
जिस हिसाब से सोशल मीडिया पर आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) की खबरें तैर रही हैं, उस हिसाब से...
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी
15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश