सड़क हादसे में शिक्षिका की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

सड़क हादसे में शिक्षिका की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

फतेहपुर : सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से एक शिक्षिका की मौत हो गयी। यह दर्दनाक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है। घटना के बाद लोगों ने पिकअप ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।

घटना शनिवार दोपहर बाद प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे- 2 की है। श्याम नगर निवासी संगीता त्रिवेदी पत्नी शिवांशु त्रिवेदी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मयाराम खेड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका थी। पति शिवांश त्रिवेदी भी इंटर कॉलेज में टीचर हैं।इनके दो बच्चे तेजस और राज हैं। संगीता बस से सुबह 8 बजे स्कूल पहुंची थीं। स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोपहर बाद घर जाने के लिए बस पकड़ने के लिए हाईवे से सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार आ रही पिककप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद शिक्षिका गाड़ी के अगले हिस्से में फंस गईं और घिसटती चली गईं। हादसे देख लोग गाड़ी की तरफ दौड़े, लेकिन ड्राइवर टीचर को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया।

हादसे में शिक्षिका गंभीर घायल हो गईं। उनका पेट और कमर का हिस्सा बुरी तरह से जख्मी हो गया। राहगीर उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विंनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर प्रयागराज की ओर भाग गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव