कक्षा पांच की छात्रा से अश्लील हरकत में शिक्षक गिरफ्तार ; बीएसए ने किया सस्पेंड

कक्षा पांच की छात्रा से अश्लील हरकत में शिक्षक गिरफ्तार ; बीएसए ने किया सस्पेंड

भदोही : यूपी के भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में बारह साल की बच्ची के साथ उसके शिक्षक ने कथित तौर पर अश्लील हरकत की। पुलिस ने सोमवार को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को यह शिकायत मिली कि एक सरकारी कम्पोज़िट विद्यालय में शनिवार को कक्षा पांच में पढ़ने वाली बच्ची के साथ 35 वर्षीय शिक्षक विनय बाबू ने अश्लील हरकत की है।

शिकायत है कि शनिवार को स्कूल में बच्ची को एकांत में ले जाकर उसको गोद में बैठाकर आरोपी शिक्षक गलत हरकत करने लगा। किसी तरह उसके चंगुल से निकल कर बच्ची घर पहुंची और परिजनों को देर से आने का कारण बताया। एसएचओ ने बताया कि रविवार को बच्ची खुद परिजनों के साथ थाना आई और मुकदमा दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धारा और पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया छात्रा का अदालत में कलम बंद बयान दर्ज कराया जा रहा है। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि कम्पोज़िट विद्यालय के शिक्षक विनय बाबू को गिरफ्तार किये जाने की औराई थाना से मिली सूचना पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद