शिक्षक और शिक्षामित्र ने सेवानिवृत्त दरोगा को लगाया लाखों का चूना

शिक्षक और शिक्षामित्र ने सेवानिवृत्त दरोगा को लगाया लाखों का चूना

बरेली : शिक्षक और शिक्षामित्र ने बेटे की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर सेवानिवृत्त दरोगा से 10 लाख रुपये ठग लिया। नौकरी न लगने पर पैसे मांगे तो जालसाजों ने मना कर दिया। थाना सुभाषनगर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सुभाषनगर के अनुपम नगर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा छेदालाल ने बताया कि नौकरी के दौरान उनकी जान पहचान रामपुर के कलैइया निवासी शिक्षामित्र सत्यवीर से हुई थी। सत्यवीर का उनके घर पर भी आना जाना हो गया। एक दिन सत्यवीर ने उनकी पहचान मुरादाबाद के मझोला निवासी सत्यपाल और तिगरी निवासी गेंदनलाल से कराई। उसने कहा कि गेंदनलाल की सत्ता में बैठे लोगों से अच्छी जान पहचान है। वह किसी की भी नौकरी लगवा सकता है। कुछ दिनों बाद सत्यवीर और सत्यपाल उनके पास आए और जरूरत बताते हुए 4.50 लाख रुपये ले लिए। 

आरोपियों ने बताया कि गेंदनलाल उनके बेटे की नौकरी लगवा देगा। इसके बाद आरोपियों ने फिर से 6.50 लाख रुपये ले लिए। बेटे की नौकरी के लालच में उन्होंने आरोपियों को रुपये दे दिए। बाद में पता चला कि गेंदनलाल I'm, सत्यपाल और सत्यवीर की कहीं जान पहचान नहीं है। तीनों इसी तरह ठगी करते हैं। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने 98 हजार रुपये वापस किए और बाद में बाकी पैसे देने से इन्कार कर दिया।

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे