स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा को दिया बड़ा झटका, नई पार्टी का कर दिया ऐलान

स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा को दिया बड़ा झटका, नई पार्टी का कर दिया ऐलान

Swami Prasad Maurya : सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी के गठन का एलान कर दिया है। 22 फ़रवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे। स्वामी की पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी होगा। अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।

ऐसा होगा मौर्य की पार्टी का झंडा
स्वामी प्रसाद मौर्य की नई राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के झंडे की तस्वीर भी सामने आई हैं, जिसे नीले, लाल और हरे रंग को मिलाकर बनाया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने इससे साल 2016 में एक पार्टी बनाई थी। बसपा से बग़ावत के बाद मौर्य ने लोकतांत्रिक बहुजन मंच नाम से पार्टी का गठन किया था, जिसका एलान उन्होंने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर रैली ग्राउंड में किया था। हालांकि इसके बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए थे। साल 2017 में उन्हें योगी सरकार वन में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। हालांकि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले वो बीजेपी को छोड़कर सपा के साथ आ गए थे। पिछले दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य ने खुलकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रवैये पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। उनके इस्तीफ़े के पीछे उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा जाना वजह माना जा रहा है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia : शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय शिवराम पट्टी पर कार्यरत रसोइया जानकी देवी का असामयिक निधन हो गया...
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा