अनुशासन में रहने के लिए कहने पर छात्र ने प्रधानाचार्य को पीटा !

अनुशासन में रहने के लिए कहने पर छात्र ने प्रधानाचार्य को पीटा !

बिजनौर : थाना नगीना क्षेत्र के गांव इमामपुर निवासी मेघराज सिंह राणा हल्दौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वे आरएचएस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य है। गांव अम्हेड़ा निवासी एक किशोर उनके स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र है। उन्होंने छात्र को अनुशासन में रहकर पढ़ाई के लिए दिशा निर्देश दिया था। आरोप है कि इससे छात्र क्रोधित हो गया।

बुधवार की शाम सात बजे स्कूल से लाैटते वक्त छात्र और उसका साथी उनके सिर में डंडा मारकर भाग गया। स्कूल स्टाफ ने प्रधानाचार्य को सीएचसी में भर्ती कराया। मामले की सूचना मिलने पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गय्यूर आसिफ, जिला मंत्री विनोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष भानुप्रताप, वीर सिंह, नरदेव सिंह, अवनीश कुमार, प्रवेश कुमार, गोपाल, पवित्र आदि थाने पहुंचे और उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा  ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया : युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन की...
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !