रेलवे क्रांसिंग के पास पलटी बाइक पर चढ़ा ट्रक, चार की दर्दनाक मौत

रेलवे क्रांसिंग के पास पलटी बाइक पर चढ़ा ट्रक, चार की दर्दनाक मौत


सीतापुर। एनएच 24 पर इमलिया सुल्तानपुर इलाके में मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में पिता और उसकी दो बेटियां व मृतक का साला शामिल है। वहीं, मां-बेटी बाल-बाल बच गयी। हादसे की सूचना पर पहुंची इमलिया सुल्तानपुर और महोली  पुलिस जांच पड़ताल करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिसावां इलाके के मूड़ाकला निवासी नीरज (35) अपनी पत्नी, तीन बेटी तथा साले के साथ मंगलवार की सुबह जिला मुख्यालय से महोली की ओर जा रहे थे। इमलिया सुल्तानपुर इलाके में नेशनल हाईवे पर हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग को पार करते ही इनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गयी। बताया जा रहा है कि, इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में नीरज, उनकी तीन वर्षीय बेटी किरन, पांच वर्षीय की साधना तथा महोली इलाके के सरैया निवासी रोहित (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन चारों ने दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक सवार मृतक नीरज की पत्नी और एक 2 साल की बेटी बाल बच गई है। उधर, हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया है। 

Tags: Sitapur

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार