5 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जानिएं क्यों हुई कार्रवाई ?

5 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जानिएं क्यों हुई कार्रवाई ?

कानपुर : नगर निगम कानपुर के शिक्षा विभाग में एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। यह घोटाला RTI एक्टिविस्ट आशीष मिश्रा की शिकायत के बाद सामने आया है।आशीष ने आरोप लगाया कि पूर्व नगर आयुक्त और जेटीएन कंपनी की मिली भगत से अयोग्य शिक्षकों की नियुक्तियां की गईं। इसमें लाखों रुपए का लेन-देन हुआ।

इस घोटाले की शिकायत आशीष मिश्रा ने पहले नगर आयुक्त शिवशरण बप्पा से की, फिर प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्र लिखकर इन शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता पर सवाल उठाया। कहा कि ऐसे अयोग्य शिक्षकों की नियुक्ति से बच्चों का भविष्य खतरे में है।

कार्रवाई के तहत नगर निगम के कार्मिक विभाग ने पांचों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त कर दिया है। इन शिक्षकों की नियुक्ति गलत तरीके से, जेटीएन कंपनी के माध्यम से की गई थी। जिन शिक्षकों को सेवा मुक्त किया गया, उनमें आशीष अग्निहोत्री, सिद्धार्थ वाजपेई, मुनीष मिश्रा, सुनील और आकाश शामिल हैं। इनकी नियुक्ति कानपुर डीपीएस नवाबगंज में की गई थी। यह भर्ती पूरी तरह से अवैध थी।

यह भी पढ़े Ballia News : 10 रुपये के विवाद में तोड़ा युवक का हाथ, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

जेटीएन कंपनी की मिलीभगत से हुआ पूरा खेल
आशीष मिश्रा ने बताया कि नगर निगम के स्कूलों में जेटीएन कंपनी ने अपने करीबी लोगों को नौकरी दी और मानक के विपरीत 40 बच्चों पर एक शिक्षक का अनुपात बनाए बिना नियुक्तियां की। उन्होंने आरोप लगाया कि जेटीएन कंपनी के माध्यम से नगर निगम स्कूलों में 50 से अधिक गलत भर्तियां की गईं।

यह भी पढ़े TET की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे बलिया के शिक्षक

सिर्फ नियुक्तियां हुईं, पढ़ाने कोई नहीं आया
आशीष ने बताया कि डीपीएस नवाबगंज में इन शिक्षकों की नियुक्ति बिना किसी शैक्षिक योग्यता के, प्रधानाचार्य की डिमांड पर की गई थी। यहां तक कि कुछ शिक्षकों को ऐसे विषयों में नियुक्त किया गया, जिनकी कक्षाएं तक नहीं होती थीं। आशीष ने यह भी दावा किया कि वर्तमान प्रधानाचार्य नंदकिशोर मिश्रा इस घोटाले में शामिल थे। उन्होंने अपनी बहनों और भांजे को भी स्कूल में नियुक्त किया था। कानपुर कमिश्नर और नगर आयुक्त से आशीष मिश्रा ने इस मामले की शिकायत की थी। वर्तमान में नंदकिशोर मिश्रा की नियुक्ति और अन्य कथित घोटालों की जांच कानपुर जिला विद्यालय निरीक्षक कर रहे हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...